1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bulldozer ka viral video: बुलडोजर से दूल्हा पहुंचा ससुराल, देखते ही लोगों ने कहा- 'ये बंदा पक्का योगी का फैन होगा'

Bulldozer ka viral video: बुलडोजर से दूल्हा पहुंचा ससुराल, देखते ही लोगों ने कहा- 'ये बंदा पक्का योगी का फैन होगा'

 Published : Feb 21, 2023 04:24 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 05:09 pm IST

इस बुलडोजर का इतना क्रेज हो गया है कि लोग इसे शादियों में तोहफे में दे रहे हैं और यहीं नहीं शादियों में दूल्हे कार से जाने के बजाय बुलडोजर से जा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम क्या बात कर रहे हैं?

bulldozer par barat viral video- India TV Hindi
बुलडोजर पर बारात निकाला गया Image Source : INSTAGRAM

बुलडोजर का नाम तो सुना ही होगा आपने? इस नाम को सुनते ही उत्तर प्रदेश के माफियों में डर पैदा हो जाता है। अब यह बुलडोजर राज्य तक सीमित नहीं रहा, इस नाम के चर्च पूरे विश्व में हो रहे हैं। बुलडोजर का नाम इतना चर्चित हुआ कि लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा बुलाने लगे। यानी मुख्यमंत्री को भी नया नाम मिल गया। अब इस बुलडोजर का इतना क्रेज हो गया है कि लोग इसे शादियों में तोहफे में दे रहे हैं और यहीं नहीं शादियों में दूल्हे कार से जाने के बजाय बुलडोजर से जा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम क्या बात कर रहे हैं? आप ज्यादा नहीं सोचिए, हम वही बता रहे हैं जो वायरल वीडियो में दिख रहा है।

कार नहीं बुलडोजर पर बाराती 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दूल्हा बुलडोजर पर बैठा नजर आ रहा है। दूल्हे के साथ एक युवक और एक युवती साथ बैठे दिख रहे हैं। वे बुलडोजर के अगले हिस्से पर सोफा डालकर साथ बैठे हैं। वहीं, सड़क पर बुलडोजर भी बड़े आराम से दौड़ रहा है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दूल्हे की कार पीछे की ओर से आ रही है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। बता दें कि ये वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 
 
क्या दूल्हा सीएम योगी का फैन? 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। इस वीडियो को 23 मिलियन लोग देख चुके हैं। वहीं, 20 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये बंदा पक्का योगी का बहुत बड़ा फैन होगा। एक यूजर ने लिखा कि देश आगे बढ़ रहा है कितने तेजस्वी लोग हैं। 

ये खबर भी पढ़े- 

खाने की कड़ाही में दो चूहों ने लड़ी भयंकर जंग, अंत हुआ कुछ ऐसा कि जानकर हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।