1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Kalesh Video: महिलाओं को आंटी कहना हो सकता है खतरनाक, यकीन नहीं है तो देखें यह वायरल वीडियो

Kalesh Video: महिलाओं को आंटी कहना हो सकता है खतरनाक, यकीन नहीं है तो देखें यह वायरल वीडियो

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 08, 2023 07:52 pm IST,  Updated : Dec 08, 2023 07:52 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला सिर्फ इस बात पर भड़क गई क्योंकि उसे एक लड़की ने आंटी कह दिया। इसके बाद महिला पार्क में सबके सामने उस लड़की से लड़ने लगी।

Viral- India TV Hindi
आंटी बोलने पर भड़की महिला Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कई वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू लेते हैं। उनका टैलेंट देखकर लोग भी उन्हें सलाम करते हैं। तो वहीं कभी-कभी लड़ाई के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अधिकतर लड़ाई बस या मेट्रो में होती है। इन लड़ाईयों के पीछे अलग-अलग कारण होते हैं, लेकिन क्या कभी सुना है कि एक महिला सिर्फ इस बात पर भड़क गई कि उसे एक लड़की ने महिला कह दिया। आइए बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

आंटी बोलने पर भड़की महिला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक महिला दो लड़कियों से लड़ाई करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक लड़की पार्क में खड़ी दूसरी महिला को आंटी कह देती है। इसके बाद वह महिला काफी भड़क जाती है। वह लड़की से पूछती है कि मैं कहां से आंटी नजर आती हूं। मेरी तो अभी शादी भी नहीं हुई है। मैं तूझ से 2 साल छोटी ही होउंगी। पार्क में खड़ी लड़कियां बोलती हैं कि आप आंटी लग रही हैं इसलिए कहा। इस बात पर महिला कहती है कि नहीं, मैं कहीं से आंटी नहीं लगती हूं। मुझे क्या किसी को भी आंटी नहीं कहना। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लोगों ने लिए जमकर मजे

इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 77 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दुखती रग पर हाथ रख दिया तो नाराज तो होंगी ही। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे नहीं बोलना चाहिए था, बल्कि आंटी जी कहकर रिस्पेक्ट देना चाहिए था। तीसरे यूजर ने लिखा- आंटी को कभी भी आंटी मत कहना। एक और यूजर ने लिखा- शादी नहीं हुई तो उम्र नहीं बढ़ती क्या?

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

किसने बनाया ये मुजस्समा, ठंड से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ देखकर हिल गए लोग, देखें Video

गजब पागलपन है! शादी के घर में आग पर सिलेंडर गर्म करने लगा शख्स, इसके बाद...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।