1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मॉल के अंदर उड़ान भरता नजर आया ऊंट, Video देख आप खुद अपनी आंखों पर नहीं कर पाएंगे यकीन

मॉल के अंदर उड़ान भरता नजर आया ऊंट, Video देख आप खुद अपनी आंखों पर नहीं कर पाएंगे यकीन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 23, 2025 12:25 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 12:25 pm IST

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक मॉल के अंदर ऊंट उड़ता हुआ नजर आ रहा है। लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए और इसे अपने फोन के कैमरों में कैद करने लगे।

हवा में उड़ते नजर आया ऊंट- India TV Hindi
हवा में उड़ते नजर आया ऊंट Image Source : SOCIAL MEDIA

ऊंट रेगिस्तान में पाए जाते हैं। उन्हें रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें रेगिस्तान का यह जहाज हवा में उड़ान भरता नजर आ रहा है। यह नजारा जिसने भी देखा उसे अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया। यह वीडियो दुबई के एक मॉल का बताया जा रहा है। जिसे इंस्टाग्राम पर @globe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

हवा में उड़ते नजर आया ऊंट

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऊंट पैराशूट में बंधा हुआ है और वह उड़ते हुए नजर आ रहा है। मॉल के अंदर मौजूद लोग उस नजारे का वीडियो अपने मोबाइल में कैद करते हुए नजर आ  रहा हैं। वैसे तो ऊंट का हवा में इस तरह से उड़ना बिल्कुल असंभव सा है। लेकिन इस AI तकनीक के जमाने में आज कल कुछ भी नामुमकीन नहीं है। हाई टेक्नोलॉजी के इस जमाने में कुछ भी हो सकता है। 

कैसे हुआ यह संभव

फ्लाइंग कैमल्स यानी उड़ने वाले ऊंट वाला शो अक्सर दुबई के मॉल्स में दिखाए जाते हैं। मार्केटिंग इवेंट्स हो या टेक एग्ज़िबिशन हर इवेंट में इस तरह के शो प्रोजेक्ट किए जाते हैं। ऐसे में दुबई के मॉल्स या अन्य स्थानों पर फ्लाइंग कैमल्स शोज में ऊंटों को ऐसे दिखाया जाता है, जैसे कि वे हकीकत में उड़ रहे हों। लेकिन ऐसा सच में नहीं होता ये सिर्फ एक तकनीक का कमाल है। जिसे हाई टेक्नोलॉजी की मदद से डिजाइन किया जाता है। होलोग्राम या प्रोजेक्शन मैपिंग की मदद से हवा में उड़ने वाले ऊंटों को दिखाया जाता है।  

ये भी पढ़ें:

Gym वाली बहु ले आए घर, शरीर देख पूरे ससुराल में डर का माहौल, वायरल Video पर आए लोगों के ऐसे-ऐसे कमेंट

Video: 'ऐसी बीवी मिल कहां रहीं आज कल', एनिवर्सरी पर पत्नी ने अपनी बातों से कर दिया पति का दिल गदगद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।