1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: चाचा के भीड़ में गुम गईं चाची, खोजने के लिए मिला 20 सेकेंड का चैलेंज

Optical Illusion: चाचा के भीड़ में गुम गईं चाची, खोजने के लिए मिला 20 सेकेंड का चैलेंज

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 02, 2025 06:03 pm IST,  Updated : May 02, 2025 06:44 pm IST

ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर चाचा शब्द से भरी हुई है। इसी बीच एक चाची भी छुपी हुईं हैं, बस आपको 20 सेकेंड में उन्हें ही खोजकर निकालना है। तो चलिए आपका समय शुरू होता है अब।

ऑप्टिकल इल्यूजन- India TV Hindi
ऑप्टिकल इल्यूजन Image Source : SOCIAL MEDIA

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें आंखों को धोखा देने का काम करती हैं। इन्हें अगर पहली नजर में देखें तो ऐसा लगेगा जैसे सब कुछ ठीक है लेकिन ये तस्वीरें जैसी दिखती हैं, वैसे होती नहीं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। पहले इनकी जगह अखबारों और मैगजीन में हुआ करती थी। लेकिन सोशल मीडिया के इस जमाने में इन्होंने इंटरनेट पर भी अपनी खास जगह बना ली है। इस संबंध में कई तरह के गेम भी लॉन्च हो चुके हैं। जिन पर लोग अपना घंटों समय बिता देते हैं। लोग बहुत ही मजे से इन चुनौतियों को हल करने में लगे रहते हैं।

20 सेकेंड में पूरा करना है ये चैलेंज

वैसे तो ऑप्टिकल इल्यूजन में कई तरह के चैलेंज होते हैं लेकिन जो सबसे मशहूर चैलेंज है, वो है तस्वीरों में किसी खास चीज को खोजकर दिखाना। हाल में ऐसी ही एक चुनौती आन पड़ी है, जिसकी ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में चाचा शब्द लिखा हुआ है, जहां भी आप नजर दौड़ाएंगे, आपको चाचा लिखा ही मिलेगा। लेकिन इस तस्वीर में एक शब्द चाची भी लिखा है। जिसे आपको खोजकर दिखाना है। इस शब्द को खोजने के लिए आपको 20 सेकेंड का समय दिया गया है। यानी कि आपको चाचा शब्द के बीच एक चाची शब्द को खोजना है।

ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल तस्वीर
Image Source : SOCIAL MEDIAऑप्टिकल इल्यूजन

चाचा के बीच जल्दी से खोज निकालिए चाची को

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों में चीजें अक्सर हमारे आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन हमें नजर नहीं आती। क्योंकि इन्हें कुछ इस ढंग से छुपाया ही जाता है कि ये आंखों के सामने होते हुए भी हमें नहीं दिखता। इस वायरल तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है जिसे देखने के बाद लोगों का सिर चकरा गया। लोग कन्फ्यूज हो गए कि आखिर इतने सारे चाचा की भीड़ में चाची हैं कहां पर। तो चलिए जल्दी से खोज निकालिए चाची को। आपके पास 20 सेकेंड का वक्त है।

 

  • जल्दी करिए... अपनी तेज नजर दौड़ाइए और खोजिए चाची को...
  • आपको पास बस 10 सेकेंड और बचे हैं...
  • अब सिर्फ 5 सेकेंड ही रह गए हैं...
  • 5,4,3,2,1... बस... समय खत्म हुआ...

जिन लोगों को चाची मिल गईं वे लोग बधाई के पात्र हैं और उन्होंने अपने भतीजे होने का फर्ज निभाया है। जिन्हें भी चाची नहीं मिलीं वे नीचे दी गई तस्वीर को देखें। उसमें चाची शब्द पर लाल घेरा लगाया गया है।

ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल तस्वीर
Image Source : SOCIAL MEDIAये रहीं चाची

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: 60 की भीड़ में 90 और 69 को खोजकर दिखाएं, दिमाग का दही ना हो गया तो फिर कहना

Optical Illusion: अंगूर में छुपी हुई है एक बिल्ली, 30 सेकेंड में खोजने वालों के पास होगी बाज जैसी नजर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।