1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: बाघों के झुंड में छिपकर बैठा हुआ है एक जगुआर, दम है तो खोजकर दिखाइए

Optical Illusion: बाघों के झुंड में छिपकर बैठा हुआ है एक जगुआर, दम है तो खोजकर दिखाइए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 10, 2023 06:05 pm IST,  Updated : Aug 10, 2023 06:05 pm IST

Optical Illusion वाली तस्वीरें मनोरंजन के साथ-साथ हमारे दिमाग और नजरों को भी तेज करती हैं। तो चलिए शुरु करते हैं आज का ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज।

Optical Illusion- India TV Hindi
जगुआर को खोजिए। Image Source : SOCIAL MEDIA

ऑप्टिकल इल्यूजन आखों को धोखा देने वाली तस्वीरों को कहा जाता है। पहली नजर में ये तस्वीरें दिखती कुछ और हैं लेकिन जब भी आप इसे गौर से देखेंगे तो इसकी असलियत कुछ और ही होती है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई तस्वीरें वायरल होते रहती हैं जो लोगों के दिमाग को तेज और नजरों को धारदार बनाती हैं। कई लोग इन्हें हल करने में खूब दिलचस्पी लेते हैं। फिलाहल ऐसी ही एक ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल हो रही है। 

Optical Illusion
Image Source : SOCIAL MEDIAजगुआर को खोजिए।

कहां छिपा बैठा है जगुआर

आपको वायरल तस्वीर को ध्यान से देखना है और दिए गए पहेली को सुलझाना है। अब समझ लीजिए कि आपको इस चुनौती में करना क्या है। तस्वीर में बाघों का एक झुंड बैठकर आराम कर रहा है। उन बाघों के बीच एक जगुआर भी बैठा हुआ है। जिसे आपको खोजना है। ध्यान रहे कि बाघों के बीच बैठे जगुआर को खोजने के लिए आपके पास ज्यादा समय नहीं है। इस टास्क को आपको 20 सेकंड में ही पूरा करना है। अगर आपने तय समय के अंदर जगुआर को खोज दिया तो आप होशियार माने जाएंगे। हांलाकि जगुआर को खोजना इतना भी आसान नहीं है क्योंकि उसके शरीर का रंग बाघ से मिलता-जुलता है।

ये रहा जगुआर

उम्मीद है कि आपने अब तक जगुआर को खोज निकाला होगा। अगर आप उसे ढूंढ नहीं पाए तो कोई बात नहीं हम आपकी मदद के लिए हैं। चलिए हम आपको अब बाघों के बीच जगुआर को दिखाते हैं। नीचे हमने एक और तस्वीर लगाई है जिसमें जगुआर को हमने काले रंग के घेरे से दिखाया है। आपको यह चैलेंज कैसा लगा हमें कमेंट कर के जरूर बताएं।

Optical Illusion
Image Source : SOCIAL MEDIAये रहा जगुआर।

ये भी पढ़ें:

बाइक से रेस लगा रहे थे लड़के, हुआ भयंकर एक्सीडेंट, Video देख दहल जाएगा आपका दिल

बाह रे बिहार! अस्पताल खुद बीमार, खत्म हुआ यूरिन बैग तो मरीज को लगा दी कोल्डड्रिंक की बोतल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।