1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला ड्राइवर ट्रेन चलाते समय मोबाइल में हो गई बिजी, फिर जो हुआ... देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मंजर

महिला ड्राइवर ट्रेन चलाते समय मोबाइल में हो गई बिजी, फिर जो हुआ... देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला यह मंजर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 22, 2023 08:09 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 08:09 pm IST

ट्रेन को चला रही एक महिला ड्राइवर फोन में व्यस्त हो जाती है और वह ये नहीं सोचती कि न जाने कितने लोगों की जान उसके हाथों में है।

ट्रेन चलाते समय मोबाइल में व्यस्त थी महिला।- India TV Hindi
ट्रेन चलाते समय मोबाइल में व्यस्त थी महिला। Image Source : TWITTER

शायद लोग ठीक ही बोलते हैं कि महिलाएं ड्राइविंग कितनी भी अच्छे से कर लें लेकिन वह गाड़ी तो ठोक कर ही रहेंगी। कुछ ऐसा ही हुआ है इस वायरल वीडियो में जिसमें एक महिला ने बस या ट्रक नहीं बल्कि पूरी की पूरी ट्रेन ठोक दी है। यातायात के नियमों पर कई सारी कहावते भी कही गईं हैं जैसे सावधानी हटी, दुर्घटना घटी... ऐसे ही कई और भी कहावते है जिसके आधार पर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं।

महिला ड्राइवर ट्रेन चलाते समय चला रही थी फोन

यातायात के नियमों में से एक कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल न करें क्योंकि ऐसे में हादसा हो सकता है। ये बात सबको अच्छी तरह पता है लेकिन असल जिंदगी में इसे बहुत ही कम लोग मानते हैं। इस बात को सच साबित कर रहा है यह वायरल वीडियो। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला ट्रेन ड्राइवर टेन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल कर रही है। वह मोबाइल चलाने में इतनी मशगूल हो गई है कि वह भूल गई है कि उसके हाथों में कई लोगों की जिंदगियां हैं।  वह मोबाइल में इतना उलझ जाती है कि वह ये नहीं देख पाती कि जिस ट्रैक पर वह ट्रेन को दौड़ा रही है उसी ट्रैक पर सामने से एक और ट्रेन आ रही है। जब तक महिला का ध्यान मोबाइल से हटकर दूसरी ट्रेन पर जाता है तब तक तो बहुत देर हो गई होती है। महिला ब्रेक दबाने की खूब कोशिश करती है लेकिन ट्रेन नहीं रूकती और वह सामने वाली ट्रेन से टकरा जाती है।

महिला ड्राइवर पर जमकर बरसे यूजर्स

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो CCTV में रिकॉर्ड हो गया है। जिसके बाद अब यह बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @cctvidiots नाम के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 12 मिलियन व्यूज और 84 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इस खतरनाक मंजर को देख लोगों के इस वीडियो पर रिएक्शन भी आने लगे हैं। कई लोगों ने महिला की लापरवाही को गलत कहा तो कुछ लोगों ने सेल्फ ड्राइविंग ट्रेन को ट्रैक पर लाने को कहा।

ये भी पढ़ें:

दुनिया के इस शहर में आप सेल्फी नहीं ले सकते

भारत समेत पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।