1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसे प्रिंसिपल किसने बनाया भाई? 7, 100 और 1000 की स्पेलिंग देख आप भी पकड़ लेंगे माथा, चेक हो रहा वायरल

इसे प्रिंसिपल किसने बनाया भाई? 7, 100 और 1000 की स्पेलिंग देख आप भी पकड़ लेंगे माथा, चेक हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 30, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 02:41 pm IST

अभी सोसल मीडिया पर एक चेक की फोटो खूब वायरल हो रही है जिसे एक प्रिंसिपल ने बनाया है। आप जब उस चेक पर लिखे अमाउंट की स्पेलिंग देखेंगे तो खुद कहेंगे इसे प्रिंसिपल किसने बना दिया।

वायरल फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चेक की फोटो Image Source : X/@RANA_INDRJEET

सभी मां-बाप यह चाहते हैं कि उनके बच्चे कभी भी शिक्षा के मामले में पीछे न रहें क्योंकि अगर वो शिक्षा में पीछे रह जाएंगे तो जिंदगी के रेस में भी पीछे ही रहेंगे। यही कारण है कि सभी लोग अपने बच्चों को किसी न किसी स्कूल में पढ़ने के लिए जरूर ही भेजते हैं। लोगों का मानना है कि शिक्षक उनके बच्चों को सही राह दिखाएगा और अच्छी शिक्षा देगा मगर सोचिए जब शिक्षक को नॉर्मल सी स्पेलिंग न आए तो वो क्या सिखाएगा। एक प्रिंसिपल द्वारा बनाया गया एक चेक अभी काफी वायरल हो रहा है जो आपका भी दिमाग हिलाकर रख देगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल चेक में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें 7,616 रुपए के लिए बनाया हुआ चेक नजर आ रहा है मगर जब इंग्लिश में यही राशि लिखी गई तो स्पेलिंग बहुत ही अतरंगी नजर आई। प्रिंसिपल साहब ने 7 को Saven, हजार को Thursday, 100 को Harendra लिखा हुआ है। वहीं 6 और सोलह की स्पेलिंग भी सही नहीं दिख रही है मगर वो साफ नहीं है तो बता नहीं सके। वहीं नाम की बात करें तो उसकी स्पेलिंग भी गलत है। चेक में नीचे हस्ताक्षर हैं और उसके नीचे सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का मोहर लगा हुआ है। मोहर के मुताबिक ये हिमाचल प्रदेश के सिरमौर का एक स्कूल है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rana_indrjeet नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हिमाचल प्रदेश के सिरमौर इलाके में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक चेक बनाया है, ये बच्चों को क्या पढ़ाते होंगे।' खबर लिखे जाने तक इस फोटो को बहुत सारे लोगों ने अलग-अलग अकाउंट से पोस्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- 18% से पास होकर सरकारी नौकरी पाने वाला होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- आरक्षण से पढ़ाई की होगी।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

भाई गलत जगह पिकनिक मनाने आ गया है, बंदरों ने कुछ यूं किया उसे परेशान, देखें Video

टक्कर के बाद बाइक की हालत देख खुली रह जाएंगी आंखें, नहीं देखा होगा ऐसा भयंकर हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।