1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्चे के आगे हर कोई फेल है! रूबिक्स क्यूब से बनाई भगवान राम की दिल जीतने वाली तस्वीर, हो गई वायरल

इस बच्चे के आगे हर कोई फेल है! रूबिक्स क्यूब से बनाई भगवान राम की दिल जीतने वाली तस्वीर, हो गई वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 26, 2024 01:46 pm IST,  Updated : Jan 26, 2024 01:46 pm IST

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने एक ऐसा कारनामा किया है जो हर किसी के बस की बात नहीं है। बच्चे ने रूबिक्स क्यूब से भगवान राम की सुंदर तस्वीर बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

रूबिक्स क्यूब से बच्चे ने बनाई भगवान राम की तस्वीर- India TV Hindi
रूबिक्स क्यूब से बच्चे ने बनाई भगवान राम की तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

22 जनवरी 2024, ये दिन शायद ही कोई भूल पाएगा। सालों तक इंतजार करने के बाद रामभक्तों के मन की इच्छी पुरी हुई और अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ। हालांकि मंदिर अभी पुरी तरह से तैयार नहीं हुआ है मगर पहला तल तैयार हो गया है और गर्भ गृह में रामलला की मूर्ति भी स्थापित कर दी गई है। अब हर कोई तो अयोध्या नहीं पहुंच पाया इसलिए लोगों ने अपनी तरह से अपनी भक्ति दिखाने का प्रयास किया। कोई बिस्किट से राम मंदिर की रेप्लिका बना रहा है तो कोई मेट्रो में भजन गाता हुआ नजर आ रहा है। अब एक बच्चे ने कुछ अलग तरीके से अपनी भक्ति दिखाई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रुबिक्स क्यूब से भगवान राम की तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा कुछ रूबिक्स क्यूब को पूरा सॉल्व कर रहा है तो कुछ में अलग-अलग कलर को एक साथ लाकर छोड़ दे रहा है। इसके बाद वह बच्चा उन सभी क्यूब्स को एक साथ लगा रहा है। जब वह सभी रूबिक्स क्यूब को एक साथ एक जगह पर लगा देता है तो नजारा कुछ और ही बन जाता है। वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चे ने रुबिक्स क्यूब को जोड़कर भगवान राम की दिल जीतने वाली तस्वीर बनाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर upsc_prep_official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में जय श्रीराम कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Republic Day के मौके पर संविधान की प्रस्तावना की मूल तस्वीर को सरकार ने किया शेयर

अयोध्या जाने के लिए बॉस ने नहीं दी छुट्टी तो शख्स ने कंपनी को कह दिया 'अलविदा', पोस्ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।