1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घायल कबूतर को हाथ में लिए अस्पताल पहुंचा बच्चा, हुई मौत तो फूट-फूटकर लगा रोने, दिल को छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

घायल कबूतर को हाथ में लिए अस्पताल पहुंचा बच्चा, हुई मौत तो फूट-फूटकर लगा रोने, दिल को छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 28, 2025 07:28 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 07:28 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन बच्चे घायल कबूतर को लेकर हॉस्पिटल जाते हैं। नर्स उसको देखती है, लेकिन वह कबूतर मर गया होता है। बच्चा नर्स से रूहांसी आवाज में पूछता है, "मर गया क्या?" नर्स कहती है, अबकी बार इससे भी अच्छा मिलेगा। इतना सुनते ही बच्चा रोते हुए कबूतर लेकर निकल जाता है।

बच्चा कबूतर को लेकर अस्पताल पहुंचा- India TV Hindi
बच्चा कबूतर को लेकर अस्पताल पहुंचा Image Source : X/@SHIVAYDV_

सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर देने वाला एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा अपने नन्हें हाथों में एक घायल कबूतर लिए अस्पताल पहुंचा है, लेकिन वहां पहुंचकर जब उसे पता चलता है कि कबूतर की मौत हो चुकी है तो वह रोने लगता है। बच्चे का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अरुणाचल प्रदेश का बताया जा रहा वीडियो

यह वायरल वीडियो अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मासूम बच्चा अपने घायल कबूतर को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचता है। वह उम्मीद करता है कि शायद कबूतर का इलाज हो जाएगा। कबूतर के पंख टूटे हुए थे, और बच्चा अपने दो दोस्तों के साथ उसे बचाने की कोशिश में अस्पताल पहुंचा था।

कबूतर की मौत पर बच्चे के निकले आंसू

वीडियो में दिखता है कि वह कबूतर को सावधानी से एक अस्पताल की नर्स को सौंपता है। नर्स कहती है, "यहां कबूतर रख दो, हम ड्रेसिंग करेंगे।" नर्स उसको देखती है लेकिन वह कबूतर मर चुका था। बच्चा नर्स से रूहांसी आवाज में पूछता है, "मर गया क्या?" नर्स कहती है, अबकी बार इससे भी अच्छा मिलेगा। जब बच्चे को पता चलता है कि कबूतर की मौत हो गई है, तो वह फूट-फूटकर रोने लगता है, अपनी आंसुओं को पोंछते हुए चुपचाप खड़ा रहता है। इतना सुनते ही बच्चा रोते हुए कबूतर लेकर निकल जाता है।

लोगों ने बच्चे की संवेदनशीलता देख की तारीफ

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। यूजर्स ने बच्चे की संवेदनशीलता और दया की तारीफ की है, इसे मानवता का एक शानदार उदाहरण बताया। कई लोगों ने बच्चे के माता-पिता की तारीफ की, जिन्होंने उसे इतने अच्छे संस्कार दिए। एक यूजर ने लिखा, "यह बच्चा सच्चा इंसान है, इसने हमें दिखाया कि मानवता क्या होती है।" 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

अजगर के साथ ले रहा था सेल्फी, सांप ने तुरंत ही दे दिया Love Bite

मां की गोद में सोए नन्हे गजराज, Video देख दिल को मिलेगा एक अलग ही सुकून

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।