1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां ऐसे ही होता है! कभी नहीं सुधरेंगे ये चाइनीज, एक्वेरियम में व्हेल मछली दिखाने का बोल लोगों के साथ कर दिया खेल

यहां ऐसे ही होता है! कभी नहीं सुधरेंगे ये चाइनीज, एक्वेरियम में व्हेल मछली दिखाने का बोल लोगों के साथ कर दिया खेल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 18, 2024 10:12 am IST,  Updated : Oct 18, 2024 10:12 am IST

नकली चीजों की बात करें तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला नाम चीन का ही आता है। चाइनीज माल तो अब नकली चीजों का पर्यायवाची शब्द बन गया है। एक बार फिर से चीन की एक ऐसी ही करतूत दुनिया के सामने आई है। जिसके बाद इस देश की पूरी दुनिया में किरकिरी हो रही है।

व्हेल की जगह रखी गई रोबोटिक मछली- India TV Hindi
व्हेल की जगह रखी गई रोबोटिक मछली Image Source : SOCIAL MEDIA

अगर किसी के साथ धोखा या ठगी हो जाए तो सोचिए उस पर क्या बितती है। ऐसा लगता है मानो, वह इंसान खुद की नजरों में गिर गया हो। इसके बाद तो वह अपने आप को सबसे बड़ा बेवकूफ समझता है और ऐसे में उसका कॉन्फिडेंस भी खत्म हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ चीन के जियाओमीशा सी वर्ल्ड एक्वेरियम में। जहां असली व्हेल मछली दिखाने का बोलकर लोगों को ठेंगा दिखाया जा रहा था। दरअसल, एक्वेरियम में असली की जगह नकली रोबोटिक 'शार्क व्हेल' मछली की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को ठगा जा रहा था। 

रोबोटिक व्हेल मछली
Image Source : SOCIAL MEDIAरोबोटिक व्हेल मछली

एक्वेरियम ने भोले-भाले लोगों के साथ किया धोखा

एक्वेरियम वालों के दावे को सुनकर बड़ी संख्या में लोग व्हेल मछली को देखने जियाओमीशा सी वर्ल्ड एक्वेरियम पहुंचे। लेकिन वहां पहुंचकर लोगों ने जो माजरा देखा, वह देख लोगों को यह पता चल गया कि एक्वेरियम वालों ने उन्हें बेवकूफ बनाया है। लोगों ने तुरंत समझ लिया कि जो मछली उन्हें असली बोलकर दिखाई जा रही है, वो नकली है। जिसके बाद एक्वेरियम में हंगामा मच गया और लोग एक-एक कर के अपने घर को लौटने लगे।  

रोबोटिक व्हेल मछली
Image Source : SOCIAL MEDIAरोबोटिक व्हेल मछली

दुनिया की सबसे बड़ी व्हेल शार्क मछली बताकर लोगों को किया था इनवाइट

बता दें कि, जियाओमीशा सी वर्ल्ड एक्वेरियम लगभग पांच सालों के बाद पर्यटकों के लिए 1 अक्तूबर को दोबारा खोला गया था। इस एक्ववेरियम ने अपने ओपनिंग को खास बनाने के लिए लोगों के सामने यह दावा किया था कि वे अपने एक्वेरियम में बेहद ही दुर्लभ बेशकीमती और दुनिया की सबसे बड़ी व्हेल शार्क मछली दिखाने वाले हैं। लेकिन उसकी जगह एक्वेरियम ने एक रोबोटिक व्हेल दिखा दी। प्रदर्शनी में सबसे बड़ी मछली को देखने के लिए एक लाख से भी ज्यादा लोग एक्वेरियम में पहुंचे थे। धीरे-धीरे लोगों को यह एहसास हो गया कि एक्वेरियम वालों ने उन्हें ठगा है। जिसके बाद लोगों का उत्साह कम होने लगा। एक्वेरियम की असलियत का पता चलते ही लोगों ने बवाल काटना शुरू कर दिया और अपने टिकट के पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। काफी हंगामे के बाद एक्वेरियम के संचालकों ने अपनी सफाई में कहा कि रोबोट व्हेल शार्क का उद्देश्य किसी को धोखा देना नहीं बल्कि व्हेल शार्क को पकड़ने और व्यापार करने पर रोक लगाने वाले कानूनों का पालन करना था। 

पर्यटकों के साथ हुआ धोखा, व्हेल की जगह रखी गई रोबोटिक मछली
Image Source : SOCIAL MEDIAपर्यटकों के साथ हुआ धोखा, व्हेल की जगह रखी गई रोबोटिक मछली

ऐसी करतूतों के लिए चीन की हमेशा होती है किरकिरी

मालूम हो कि चीन ने एक ऐसी ही करतूत कुछ दिनों पहले भी की थी। जहां एक चिड़ियाघर वालों ने विजिटर्स की संख्या बढ़ाने के लिए दो कुत्तों को पेट कर के पांडा बना दिया था और लोगों से कहा था कि उनके चिड़ियाघर में पांडा रखे गए है। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे। लेकिन जैसे ही कुत्तों ने भौंकना शुरू किया, वैसे ही चिड़ियाघर वालों की सारी पोल पट्टी खुल गई।

ये भी पढ़ें:

बटर की जगह ब्रेड पर लगाया घोड़े का गोबर और खा गया शख्स, वायरल हुआ पुनीत सुपरस्टार का यह Video

मौत के मुंह में था भैंसा, चारों तरफ से शेरों ने घेरा, तभी देवदूत बनकर आए हाथी ने पलट दिया सारा खेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।