1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो में बढ़ती जा रही है अश्लीलता, चलती ट्रेन में 'KISS' करता नजर आया एक कपल, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो में बढ़ती जा रही है अश्लीलता, चलती ट्रेन में 'KISS' करता नजर आया एक कपल, वीडियो वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 25, 2023 07:57 pm IST,  Updated : Sep 25, 2023 07:57 pm IST

हर दिन दिल्ली मेट्रो का कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। मगर इस बार दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद लोग काफी गुस्से में हैं।

दिल्ली मेट्रो में 'KISS' करते कपल का वीडियो वायरल- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में 'KISS' करते कपल का वीडियो वायरल Image Source : TWITTER

दिल्ली मेट्रो को सरकार ने लोगों की सहुलियत के लिए बनाया था। सरकार ने सोचा था कि इससे ट्रैफिक कम होगा और लोगों को सफर करने में भी सहुलियत मिलेगी। मगर उन्हें क्या पता था कि लोग इस दिल्ली मेट्रो को अपनी अय्याशी का अड्डा बना लेंगे। दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करते हुए कई लोगों के वीडियो अब तक वायरल हो चुके हैं। इसके बाद दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने भी लोगों से इस तरह का व्यवहार ना करने के लिए आग्रह किया था। लेकिन लोग कहां सुनने वाले हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल मेट्रो के अंदर 'KISS' करता हुआ नजर आ रहा है।

'KISS' करते कपल का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कपल मेट्रो गेट के पास खड़ा है। लड़के और लड़की, दोनों ने एक दूसरे को पकड़ा हुआ है और वे 'KISS' कर रहे हैं। इस दौरान मेट्रो में और भी लोग सफर कर रहे हैं मगर उन्हें किसी की शर्म नहीं है। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। 

लोगों ने क्या कहा?

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @Raj24Priya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में यह दावा किया गया है कि यह वीडियो द्वारका लाइन की है। हालांकि इस जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है। इस खबर के लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा- इन लोगों का वीडियो बनाने की जगह इन पर चिल्लाना चाहिए था।

देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

कुदरत का दिखा अद्भुत नजारा, धरती से आसमान की तरफ चमकी बिजली तो देखने वाले हो गए हैरान

ट्रेन में नहीं मिली सीट तो बंदे ने दिमाग के दौड़ा दिए घोड़े और कर लिया जुगाड़, तरीका देख लोग हो गए हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।