1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साहस या सनक! मगरमच्छ को पानी से निकाल शख्स ने लगा लिया गले, Video देख हक्के-बक्के रह गए लोग

साहस या सनक! मगरमच्छ को पानी से निकाल शख्स ने लगा लिया गले, Video देख हक्के-बक्के रह गए लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 24, 2025 03:23 pm IST,  Updated : May 24, 2025 03:23 pm IST

मगरमच्छ को गले लगाने जैसा खतरनाक कारनामा देख लोग हैरान हैं और कमेंट कर अपनी हैरत जाहिर कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

मगरमच्छ को गले से लगाए शख्स- India TV Hindi
मगरमच्छ को गले से लगाए शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स नदी के अंदर से मगरमच्छ को निकलाकर उसे सीने से लगाते हुए दिखा। यह चौंकाने वाला वीडियो देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। लोग वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते कमेंट करने लगे। कोई उस व्यक्ति को साहसी बताने लगा तो कोई सनकी। 

मगरमच्छ को पानी से बाहर निकालकर शख्स ने लगाया गले

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @fishing.tribe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी में घुसकर मगरमच्छ के सामने नाचते हुए दिखाई देता है। फिर वह शख्स न केवल मगरमच्छ को पानी से बाहर निकालता है, बल्कि उसे अपने सीने से लगाकर नदी में डांस भी करने लगता है। यह खौफनाक नजारा जिसने भी देखा देखने वालों की सांसें थम गईं। मगरमच्छ, आमतौर पर एक शिकारी जीव माना जाता है। पानी के अंदर वह बड़े से बड़े जानवरों को भी मात दे सकता है। इंसान भला क्या चीज है। लेकिन यहां तो शख्स बिना डरे मगरमच्छ को अपने गले से लगाए डांस करता नजर आया। यह वीडियो देख लोगों ने बताया कि शायद मगरमच्छ उस शख्स का पालतू हो। 

लोगों ने वीडियो पर दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने जमकर कमेंट किया और उस शख्स के साहस की खूब तारीफ की। वहीं कुछ लोगों ने इसे मूर्खता और खतरनाक हरकत बताया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- "यह शख्स या तो बहुत बहादुर है या फिर पागल!" वहीं, दूसरे ने इस वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाए और कहा कि यह वीडियो AI-जनरेटेड हो सकता है। बता दें कि, इस दुनिया में कई जगहों पर मगरमच्छ पालन का काम किया जाता है। जहां मगरमच्छ और इंसानों के बीच ऐसे रिश्ते देखने को मिलते हैं। जिसे देखकर लगता ही नहीं कि मगरमच्छ खूंखार जीव भी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

भाई तो यमराज का लड़का निकला! मधुमक्खियों के छत्ते में डाल दिया अपना हाथ, तितलियों की तरह उन्हें प्यार से उड़ाया

मिल गए Pokiee Uncle! बेगम की सैंडल पहने बैठकी में चले आए चचा जान, Video देख लोगों ने खूब उड़ाया मजाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।