1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. IIT Mumbai के कैंपस में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

IIT Mumbai के कैंपस में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 24, 2025 10:37 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 10:37 pm IST

मुंबई के पवई में IIT कैंपस के अंदर एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में मगरमच्छ को सड़क किनारे टहलते देखा गया है।

IIT मुंबई कैंपस में दिखा मगरमच्छ- India TV Hindi
IIT मुंबई कैंपस में दिखा मगरमच्छ Image Source : SOCIAL MEDIA

मुंबई स्थित आईआईटी पवई कैंपस में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कैंपस के अंदर एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ कैंपस के अंदर घुसकर सड़कों पर मस्त टहल रहा था। मगरमच्छ को देख वहां के लोगों में दहशत फैल गई। कॉलेज कैंपस में मगरमच्छ के टहलने का एक वीडियो भी सामने आया है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sirajnoorani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

मुंबई के IIT पवई कैंपस में दिखा मगरमच्छ

वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर ने एक कैप्शन भी लिखा है। जिसमें बताया गया है कि, "मुंबई के IIT पवई कैंपस में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब सड़क पर एक मगरमच्छ को घूमता हुआ देखा गया। यह मगरमच्छ पद्मावती मंदिर, झील स्थल के पास की झील से भागकर आया था।" वीडियो को अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि ये मगरमच्छ पास के पद्मावती मंदिर के तालाब से आया था। मगरमच्छ को सड़क पर टहलते हुए देख स्थानीय लोगों में डर बैठ गया। यह घटना रविवार शाम 7-8 बजे के बीच हुई, जिसके बाद लोगों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। नगरपालिका अधिकारियों और वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल घटना की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 

पहले भी सामने आ चुकी है इस तरह की घटना

मालूम हो कि ऐसी घटना पहली बार नहीं हो रही, जब इलाके में सड़कों पर किसी मगरमच्छ को देखा गया हो। अतीत में भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब मगरमच्छ पवई झील से निकलकर सड़कों पर आ गए हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल देखने को मिला। 

ये भी पढ़ें:

Video: आंख से देख नहीं सकता ये शख्स, नाक और गले से धुन निकालकर दिखाया गजब का टैलेंट

'मोनालिसा तो एकदम हीरोइन बन गई भाई', पहाड़ी ड्रेस में बनाई रील हुई वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।