1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: आंख से देख नहीं सकता ये शख्स, नाक और गले से धुन निकालकर दिखाया गजब का टैलेंट

Video: आंख से देख नहीं सकता ये शख्स, नाक और गले से धुन निकालकर दिखाया गजब का टैलेंट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 24, 2025 09:00 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 09:03 pm IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दृष्टिहीन शख्स को अपने गले और नाक से एक गाने की सुरीली धुन निकालते हुए देखा जा रहा है।

नेत्रहीन शख्स ट्रेन में अपना हुनर दिखाते हुए- India TV Hindi
नेत्रहीन शख्स ट्रेन में अपना हुनर दिखाते हुए Image Source : SOCIAL MEDIA

कई बार आपने यह देखा होगा कि अगर कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से कहीं से अक्षम है तो ऐसे शख्स को भगवान ने कुछ खास टैलेंट भी दिया होता है। कई लोग तो इतने काबिल होते हैं कि उनकी काबिलियत के सामने उनकी अक्षमता किसी को नजर ही नहीं आती। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आंखों से अक्षम एक होनहार शख्स का खास टैलेंट देखने को मिल रहा है। शख्स का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

दृष्टिहीन व्यक्ति ने ट्रेन में दिखाया अपना खास टैलेंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन के अंदर स्लीपर कोच में एक दृष्टिहीन व्यक्ति बैठा हुआ है। जो अपने गले पर हाथ मारकर गजब की धुन निकाल रहा है। वह अपने गले और नाक से गाने की धुन निकालकर ढोल भी बजा रहा है। इस दौरान शख्स 'मेरा तन डोले… मेरा मन डोले' गाने की धुन बजा रहा है और साथ में ढोलक भी बजा रहा है। शख्स ने ट्रेन में अपने इस खास टैलेंट से ऐसा समां बांधा कि लोग उसके लिए तालियां बजाने लगे।

लोगों को पसंद आया शख्स का यह वीडियो

शख्स के इस टैलेंट को देख इंटरनेट की जनता भी उससे काफी इम्प्रेस हुई। लोग उसकी तारीफ करते हुए बोलने लगे कि शख्स दृष्टिहीन और गरीब होने के बावजूद भी भीख नहीं मांग रहा बल्कि अपने टैलेंट से लोगों का मनोरंजन कर पैसे कमा रहा है। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lamusicalive247 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए शख्स के इस टैलेंट की खूब तारीफ भी की है।  

ये भी पढ़ें:

'मोनालिसा तो एकदम हीरोइन बन गई भाई', पहाड़ी ड्रेस में बनाई रील हुई वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट

जिस गुंडे को देख बचपन में थर-थर कांपते थे हम, आज दिख गया उसका हमशक्ल, Video में देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।