1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिस गुंडे को देख बचपन में थर-थर कांपते थे हम, आज दिख गया उसका हमशक्ल, Video में देखें

जिस गुंडे को देख बचपन में थर-थर कांपते थे हम, आज दिख गया उसका हमशक्ल, Video में देखें

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 24, 2025 07:03 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 07:41 pm IST

90 के दशक में अपने अभिनय से लोगों में खौफ भर देने वाले इस विलेन को जो भी देखता था, वह डर जाता था। बच्चों को इससे बहुत डर लगता था। फिल्म 'वक्त हमारा है' में खूंखार कर्नल शिकारा से लेकर 'हकीकत' में अन्ना तक, इस विलेन ने अपनी अदाकारी से लोगों में भय पैदा कर दिया था।

रामी रेड्डी का हमशक्ल- India TV Hindi
दुकान के अंदर खड़ा शख्स बिल्कुल इस विलेन की तरह ही दिख रहा है Image Source : SOCIAL MEDIA

90s के जमाने के बच्चों का पाला बॉलीवुड के खतरनार गुंडों से तो जरूर ही पड़ा होगा। उस जमाने में एक से बढ़कर एक खूंखार गुंडे हुआ करते थे। जिन्हें देखते ही रूह कांप जाती थी। अमरीश पुरी, सदाशिव अमरापुरकर, डैनी डेंजोंगप्पा और गुलशन ग्रोवर, ये कुछ नाम ऐसे थे, जो बड़े पर्दे पर विलेन का रोल प्ले करते थे लेकिन उनकी गुंडई देख लोगों में ऐसा खौफ भर जाता था कि लोग फिल्म देखने के दौरान ही थर-थर कांपने लगते थे। उस वक्त इन सबमें एक और भी गुंडा हुआ करता था। जिसे देखने से ही बच्चे डर के मारे रात में बिस्तर पर ही पेशाब कर देते थे। बचपन में हम सभी लोग इस गुंडे से बहुत डरते थे। ये गुंडा देखने से ही इतना खतरनाक था कि मानो स्क्रीन से बाहर निकलकर ही सबको मार डालेगा। 

कौन है ये गुंडा, जिससे देखकर कांपते थे बच्चे

जी हां हम बात कर रहे हैं, 90s के जमाने के सबसे खूंखार विलेन रमी रेड्डी की। जिन्हें लोग उनके नाम से कम बल्कि उनके चेहरे से ज्यादा पहचानते हैं। उनका चेहरा था भी कुछ ऐसा कि जिसे लोग चाहकर भी नहीं भुला पाते थे। हाल में इसी विलेन के हमशक्ल का एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रमी रेड्डी के ही कद-काठी वाला एक शख्स एक दुकान के अंदर खड़ा रोटियां सेंक रहा है। उस शख्स का चेहरा भी हूबहू खतरनाक विलेन रमी रेड्डी की तरह ही दिख रहा है। वीडियो को एक नजर देखने से यही समझ आ रहा है कि स्वंय रमी रेड्डी ही दुकान के अंदर खड़े हैं। नीचे रमी रेड्डी के हमशक्ल की तुलना के लिए उनकी भी एक तस्वीर लगाई गई है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई हमशक्ल की तस्वीर

रामी रेड्डी के हमशक्ल वाले इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और करीब 50 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। पोस्ट पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ये जब तलवार लेकर चलता था तब अच्छे-अच्छे हीरो लोग कांप जाते थे। दूसरे ने लिखा- इसने फिल्मों में तबाही मचा रखी थी। अधिकतर ये हीरो के परिवार वालों को मार देता था। ऐसे ही कई लोगों ने फिल्मों में निभाई गई इस विलेन की भूमिकाओं को याद किया और उसे लोगों के साथ साझा किया। 

ये भी पढ़ें:

'लगता है अब Ice Cream ही बेचनी पड़ेगी', दुकान के सामने डांस कर रही लड़की को देख लोगों ने तय कर लिया अपना भविष्य

VIDEO: फ्लाइट के अंदर सिगरेट पीती दिखी महिला, पकड़े जाने पर की प्लेन में आग लगाने की कोशिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।