1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो वही बात हो गई कि 'आ बैल मुझे मार', Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

ये तो वही बात हो गई कि 'आ बैल मुझे मार', Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 17, 2024 07:22 pm IST,  Updated : Dec 17, 2024 07:23 pm IST

एक शख्स जो बैल के सामने खड़े होकर डांस कर रहा था। उसे लगा कि बैल को लोगों ने पकड़ा हुआ है तो उसे कुछ नहीं होगा मगर अगले पल जो हुआ उसके बाद अब वो कभी ऐसा कुछ नहीं करेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स हो, हर जगह अलग-अलग वीडियो वायरल होते ही हैं। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके दिमाग में तुरंत 'आ बैल मुझे मार' वाली कहावत आ जाएगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बैल को दो लोगों ने पकड़ा हुआ है। सफेद रंग का वह बैल हल्दी के कारण पीला जैसा नजर आ रहा है। उसकी पीठ पर फूलों की लड़ी भी सजी हुई नजर आ रही है। वहीं एक शख्स उस बैल के आगे खड़ा होकर डांस करते हुए नजर आ रहा है। बैल उसे देख भड़कता है और मारने के लिए उछलता है। मगर पहली बार पकड़ मजबूत होने के कारण वह कुछ नहीं कर पाता है। शख्स जब डांस नहीं रोकता है तो दोबारा बैल हमला करता है और इस बार वह शख्स को सींग से मारते हुए दूर गिरा देता है। राहत की बात यह है कि बैल को लोग उसके तुरंत बाद कंट्रोल कर लेते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बात इज्जत पर आ गई थी यार। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं आ बैल मुझे मार।  तीसरे यूजर ने लिखा- अरे वाह, और मजे ले लो भैया।

ये भी पढ़ें-

दादू के आगे तो बॉबी देओल भी फेल है भाई, डांस का Video देख आप भी करेंगे तारीफ

'आज की रात' गाने पर लड़के ने दिखाया अपना डांस, Video देख लोग बोले- 'जे क्या हो गया जी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।