1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदर और कुत्ते के बीच हुई भीषण जंग, Video में देखें आखिर जीत किसकी हुई

बंदर और कुत्ते के बीच हुई भीषण जंग, Video में देखें आखिर जीत किसकी हुई

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 18, 2023 11:41 am IST,  Updated : Sep 18, 2023 03:11 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बंदर और कुत्ते को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

बंदर और कुत्ते के बीच हुई लड़ाई।- India TV Hindi
बंदर और कुत्ते के बीच हुई लड़ाई। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हमें तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है। जो काफी मजेदार और अनोखा होता है। ऐसे वीडियो को लोग शेयर भी खूब करते हैं। खासतौर पर जानवरों से जुड़े वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। चाहें वह शिकार करते हुए जानवरों का हो या उनकी शरारत का वीडियो हो। लोगों को ऐसे वीडियो खूब पसंद आते हैं।

कुछ जानवर ऐसे होते हैं। जिन्हें लोग पालते हैं। ऐसे में कुत्ते और बंदर इसी श्रेणी में आते हैं। ये जानवर काफी शांत स्वभाव वाले होते हैं लेकिन इन्हें गुस्सा आ जाए तो ये खूंखार भी हो सकते हैं। कई बार आपने ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें कुत्ते और बंदरों के बीच नोंक-झोंक देखने को मिलता है। फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बंद और कुत्ते की लड़ाई

वीडियो में ये देखा जा सकता है कि एक कुत्ता और बंदर आपस में लड़ने को अमादा हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है कि मानो वह जानी दुश्मन हैं। पहले तो वह एक दूसरे को देखते हैं फिर आपस में लड़ना शुरू कर देते हैं। बंदर कुत्ते पर टूट पड़ता है और उसकी गर्दन दबोच लेता है। कुत्ता खुद को बंदर के चुंगुल से छुड़ाने की कोशिश कर रहा है। फिर भी कुत्ता हार नहीं मान रहा और वह बराबरी से बंदर को टक्कर दे रहा है। बीच में तो बंदर ने कुत्ते को ऐसे दबोच लिया कि कुत्ता चीखने-चिल्लाने लगा। लेकिन बंदर कुत्ते को छोड़ने को तैयार नहीं था। वीडियो में इस लड़ाई का अंत नहीं दिखाया गया है। लेकिन लोगों का कहना है कि दोनों जानवर पालतू हैं और वह आपस में प्यार से लड़ रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को bilal.ahm4d नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख लोगों ने देखा जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कई लोगों की नजर तो बंदर के पैंट पर अटकी रही और कहा कि पैंट मे बंदर काफी क्यूट दिख रहा है। 

ये भी पढ़ें:

कभी हुआ करती थीं मैथ्स और इंग्लिश की टीचर, आज सड़क पर भीख मांग रहीं, महिला की कहानी सुन आ जाएगा आपकी आंखों में पानी

VIDEO: भाभी सीमा हैदर ने केक काटकर मनाया मोदी जी का बर्थडे, पीएम के लिए कह दी इतनी बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।