1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: भाभी सीमा हैदर ने केक काटकर मनाया मोदी जी का बर्थडे, पीएम के लिए कह दी इतनी बड़ी बात

VIDEO: भाभी सीमा हैदर ने केक काटकर मनाया मोदी जी का बर्थडे, पीएम के लिए कह दी इतनी बड़ी बात

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 17, 2023 04:56 pm IST,  Updated : Sep 17, 2023 06:37 pm IST

सीमा हैदर ने पीएम मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सीमा ने पति सचिन मीणा और अपने 4 बच्चों के साथ केक काटकर मोदी जी का जन्मदिन मनाया और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया।

पीएम मोदी का बर्थडे मनाते हुए सीमा हैदर और सचिन मीणा।- India TV Hindi
पीएम मोदी का बर्थडे मनाते हुए सीमा हैदर और सचिन मीणा। Image Source : SOCIAL MEDIA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहा हैं। देश-विदेश हर जगह से लोगों के बधाई संदेश आ रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान से भारत आई सीमै हैदर ने भी पीएम मोदी का बर्थडे केक काटकर मनाया और प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई भी दी। सीमा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Stories

केक काटकर मनाया पीएम का बर्थडे

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि सीमा अपने पति सचिन मीणा और चार बच्चों के साथ केक काटकर मोदी जी का बर्थडे मना रही है। सीमा ने मोदी जी की तस्वीर भी लगाई है और उस पर गुब्बारे भी लगाए हैं। इसके साथ ही सीमा हैदर ने कहा कि आज हम मोदी जी की जन्मदिन मना रहे हैं। सीमा ने बताया कि उनके वकील ए.पी सिंह ने मोदी जी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में उसे बताया। सीमा ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत देश का नाम रोशन किया है। वीडियो के अंत में सीमा जय श्री राम और भारत माता की जय का नारा लगाते हुए दिख रही है।

पहले भी कई वीडियो हो चुके हैं वायरल 

इससे पहले भी सीमा के वीडियो जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वायरल हुआ था जिसमें वह अपने आप को सच्चा देशभक्त और सनाचनी बताया था। जन्माष्टमी के मौके पर सीमा ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने सनातन अपनाने के बाद अपने गुरु जी से दीक्षा ली है।  

(नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

Video: शख्स ने तलवार से 1 दर्जन से ज्यादा केक काटकर मनाया बर्थडे, है पुलिस का खबरी लेकिन दोस्ती ड्रग्स पैडलर के साथ

साड़ी पहन सीमा भाभी ने हरियाणवी गाने पर किया कातिलाना डांस, पतली कमर देख पब्लिक हुई दिवानी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।