1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 3 साल से फेल हो रही थी बेटी, पड़ोसी दे रहे थे ताने, जब पास हुई तो मां ने पूरे मोहल्ले में ढोल पीटकर मनाया जश्न

3 साल से फेल हो रही थी बेटी, पड़ोसी दे रहे थे ताने, जब पास हुई तो मां ने पूरे मोहल्ले में ढोल पीटकर मनाया जश्न

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 29, 2025 12:37 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 12:38 pm IST

वीडियो में बताया गया है कि एक लड़की पिछले तीन साल से परीक्षा में फेल हो रही थी और पड़ोसी लगातार उसे ताने मारते रहते थे। लेकिन इस बार जब वह पास हुई तो उसकी मां का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। जिसके बाद मां ने ढोल पीट-पीटकर अपनी बेटी के पास होने का जश्न मनाया।

बेटी के पास होने पर मां ने ढोल पीट-पीटकर मनाई खुशी- India TV Hindi
बेटी के पास होने पर मां ने ढोल पीट-पीटकर मनाई खुशी Image Source : SOCIAL MEDIA

सफलता संघर्ष करने से ही मिलती है और अगर लंबे संघर्ष के बाद जब सफलता मिलती है, तब खुशी और भी ज्यादा हो जाती है। ऐसी ही खुशियों से भरा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मां अपनी बेटी की सफलता का जश्न पूरे मोहल्ले में ढोल पीट-पीटकर मना रही है। वायरल वीडियो में बताया गया है कि उसकी बेटी, जो पिछले तीन साल से बार-बार फेल हो रही थी और पड़ोसियों के ताने सह रही थी। वह आखिरकार पास हो गई, और इसी खुशी में मां ने पूरे मोहल्ले में घूम-घूमकर उन पड़ोसियों के घर जा-जाकर जश्न मनाया। जो लोग कभी उसकी बेटी के फेल होने पर उसे ताने देते थे। अब उनके ही घर जाकर वह मां ढोल पीट-पीटकर अपनी बेटी के पास होने की खुशखबरी दे रही थी।

मां ने समाज के तानों का कुछ ऐसे दिया जवाब

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपनी बेटी के पास होने की खुशी में मोहल्ले की गलियों में पड़ोसियों के घर के दरवाजे के सामने जा-जाकर ढोल बजाकर नाचते हुए नजर आ रही है। साथ में वह उन पड़ोसियों को खरी-खोटी भी सुना रही है जो कभी उसकी बेटी के फेल होने पर ताने मारते थे। मां ढोल की थाप पर पूरे जोश में नाच रही है और चिल्ला-चिल्ला कर अपने पड़ोसियों को सुना रही है। बेटी शर्माते हुए अपनी मां को खींचकर उसे घर ले जाने की कोशिश कर रही है। लेकिन आज उसकी मां का दिल खुशियों से इस कदर भर चुका है कि वह गर्व के साथ पूरे मोहल्ले को अपनी बटी के पास होने की सूचना दे रही है।

खुशी के अनमोल जश्न वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और इस मां की खुशी पर अपनी प्रतिक्रयाएं दीं। कई लोगों ने बेटी की मेहनत की भी खूब तारीफ की। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेटी ने पड़ोसियों का मुंह बंद कर दिया, इस पर मां का ढोल पीटकर जश्न मनाना तो बनता है। दूसरे ने लिखा- मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और लोगों को कभी हार नहीं मानना चाहिए। इस वीयरल वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग हर एक प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। हमने ये वीडियो इंस्टाग्राम से @coolsuccess नामक अकाउंट से लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

ओ बल्ले-बल्ले...! बैट्समैन को रन आउट करने से पहले विकेटकीपर के साथ पूरी टीम ने किया भांगड़ा

झुंड के साथ गोते लगाती दिखी 'अल्बिनो' किलर व्हेल, सालों बाद समुद्र का यह दुर्लभ नजारा देख हैरान रह गई दुनिया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।