1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस का रिएलिटी चेक, शख्स ने बताई हकीकत; देखने के बाद शॉक्ड हुए यूजर्स

Video : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस का रिएलिटी चेक, शख्स ने बताई हकीकत; देखने के बाद शॉक्ड हुए यूजर्स

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Apr 16, 2026 12:35 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 12:35 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक शख्स ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रिएलिटी चेक करके दिखाया है। इसमें उसने सच्चाई बताई है कि दिल्ली से देहरादून पहुंचने में कितना समय लगेगा।

delhi dehradun expressway reality check,delhi dehradun expressway,  reality check, viral video, vira- India TV Hindi
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस का रिएलिटी चेक। Image Source : X/@PYARAUKOFFICIAL

Viral Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर) का उद्घाटन कर दिया। 213 किलोमीटर लंबे इस छह-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अब दिल्ली से देहरादून का सफर महज 2 से 2.5 घंटे में पूरा हो सकेगा, जो पहले 5-6 घंटे लगता था। लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर होते हुए देहरादून पहुंचता है। हाल ही में एक शख्स ने दिल्ली से गाड़ी दौड़ाकर इसका रिएलिटी चेक किया और बताया कि क्या सचमुच 2.5 घंटे में देहरादून पहुंचा जा सकता है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @PyaraUKofficial नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'मोदी धामी ने कहा था कि हम दिल्ली से देहरादून 2:30 घंटे में पहुँच जाएँगे और भाजपा के लोग इस बात का शोर मचा रहे थे। देखो भाई, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की असलियत सामने आ गई है—इस भाई ने दिखाया कि इसमें असल में कितने घंटे लगते हैं।' इस वीडियो में शख्स​ दिल्ली से 10:59 बजे चलता है और 01:21 पर देहरादून पहुंच जाता है। वीडियो में उसने सड़क और क्वालिटी की काफी तारीफ की है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई मुझे यह भी बताओ—टोल प्लाजा पर कितना टैक्स काटा गया? FASTag अकाउंट का स्क्रीनशॉट जरूर अटैच करना।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इतनी जल्दी पहुंचकर आप क्या करेंगे? पहाड़ी मैगी बनाएंगे?' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'जीरो सिविक सेंस वालो को ड्राइव करना स्टार्ट करना दो फिर देखो।' चौथे यूजर ने दावे को गलत बताते हुए कहा ​कि, 'गलत दावा... देहरादून आईएसबीटी से कश्मीरी गेट आईएसबीटी तक का सफर देखें... फिर समय की जांच करें।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म तक कार-बाइक ले जा सकते हैं; बीच में है चौड़ी रोड 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।