1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. केजरीवाल के लिए दिखा बचपन का प्यार, समर्थन देने कि लिए बच्चा पहुंचा 'आप' मुखिया के घर

केजरीवाल के लिए दिखा बचपन का प्यार, समर्थन देने कि लिए बच्चा पहुंचा 'आप' मुखिया के घर

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 08, 2025 08:07 am IST,  Updated : Feb 08, 2025 08:26 am IST

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक युवा समर्थक अव्यान तोमर उनके समर्थन में उनके जैसे कपड़े पहनकर उनके आवास पर पहुंचे।

कैमरे के सामने नजर आया जूनियर केजरीवाल - अव्यान तोमर- India TV Hindi
कैमरे के सामने नजर आया जूनियर केजरीवाल - अव्यान तोमर Image Source : SOCIAL MEDIA

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने के लिए एक बच्चा उनके जैसे ही कपड़े पहनकर उनके घर पहुंचा। बच्चे का नाम अव्यान तोमर है। बच्चे का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अरविंद केजरीवाल के घर के सामने बिल्कुल उनके जैसे ही हुलिए में नजर आ रहा है। चेहरे पर नकली मूंछ चिपकाए और फॉर्मल शर्ट-पैंट पहने बच्चा बिल्कुल जूनियर केजरीवाल की तरह दिख रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे अरविंद केजरीवाल अपने बचपन में कुछ ऐसे ही दिखते होंगे। 

वीडियो पर लोगों ने कुछ यूं किया रिएक्ट

वीडियो के वायरल होते ही लोग बच्चे को जूनियर केजरीवाल की उपाधि देने लगे। लोगों को इस नन्हे बच्चे में केजरीवाल की ही छवि झलकती हुई दिख रही है। लोग वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जहां कुछ लोग आम आदमी पार्टी के लिए बच्चे के इस समर्थन की खूब सराहना की। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने बच्चे को भी ट्रोल कर दिया। लोगों ने बच्चे को सलाह दी कि अभी तो ठीक है लेकिन बड़े होकर तुम्हें केजरीवाल की तरह नहीं बनना है। जबकि कई अन्य लोगों ने इसे एक पब्लिक स्टंट बताया और कहा कि ये बच्चा पार्टी के ही किसी कार्यकर्ता का लड़का होगा।

ये भी पढ़ें:

कौन सा जादुई आंकड़ा पार करते ही बन जाएगी उस पार्टी की सरकार? जानिए CM बनने के लिए 'नई दिल्ली' सीट का कनेक्शन

Delhi Election Result: काउंटिंग से पहले लतिका ने मां शीला दीक्षित को लेकर कही ये बात, केजरीवाल को घेरा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।