1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: "जज की बेटी हूं नहीं छोड़ूंगी तुझे...", Delhi Metro में भिड़ीं दो महिलाएं, जमकर चले लात-घूसे

Video: "जज की बेटी हूं नहीं छोड़ूंगी तुझे...", Delhi Metro में भिड़ीं दो महिलाएं, जमकर चले लात-घूसे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 09, 2023 06:17 pm IST,  Updated : Sep 09, 2023 06:17 pm IST

दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इनमें से एक दूसरी महिला को चेतावनी देते हुए बोलती है कि मैं जज की बेटी हूं तुम्हें नहीं छोड़ूंगी।

मेट्रो में लड़ाई करती हुई महिलाएं।- India TV Hindi
मेट्रो में लड़ाई करती हुई महिलाएं। Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली मेट्रो में आए दिन कोई न कोई बवाल होते रहता है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो फिर वायरल हो रहा है। जिसमें दो महिलाएं आपस में लड़ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में काला सलवार सूट पहने एक महिला को पीले टॉप और पैंट पहनी दूसरी महिला के साथ हाथापाई कर रही है। साथ में ही काले सलवार सूट वाली महिला दूसरी महिला को चेतावनी दे रही है और कह रही है कि मैं जज की बेटी हूं तुझे छोड़ूंगी नहीं। वहीं कोच में मौजूद दूसरे यात्री महिलाओं के झगड़े को शांत करवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन दोनों महिलाएं नहीं मान रही हैं और वह एक दूसरे पर लात घूसे बरसाए जा रही हैं। बगल में ही पुलिस वाली एक लड़की भी मामले को शांत कराने की कोशिश कर रही है लेकिन दोनों महिलाएं किसी की भी एक नहीं सुन रही हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है। वीडियो को @PRASHU_PP नाम के यूजर ने शेयर किया है और लिखा है- यहां क्या हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारो लोगों ने देखा है। वहीं, कई यूज4स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में घुसते ही सबका दिमाग क्यों खराब हो जाता है। दूसरे ने लिखा- जज की बेटी हुई तो क्या हुआ, लड़ाई करने आई है क्या? वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पुलिसकर्मी महिला के लिए एक सैल्यूट तो बनता है।

इससे पहले भी कई वीडियो हो चुके हैं वायरल

दिल्ली मेट्रो के इससे पहले भी कई तरह के वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें कोई सीट के लिए लड़ता दिख रहा है तो कोई आपत्तिजनक हालत में हिख रहा तो कोई रोमांस करते हुए दिख रहा है। मेट्रो में अश्लीलता की भी हद हो गई है। इस तरह के माहौल को देखते हुए DMRC की तरफ से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन लोग हैं कि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक कपल को मेट्रो में रोमांस करते हुए देख एक आंटी भड़क गई थीं। जिसक वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें:

G20 Summit: ऋषि सुनक और पत्नी अक्षता मूर्ती की फोटो वायरल, पूरा देश कर रहा इस कपल की तारीफ

OMG! 16 हजार करोड़ में बना ये होटल, 25 साल हो गए लेकिन आज तक नहीं आया एक भी गेस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।