1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OMG! 16 हजार करोड़ में बना ये होटल, 25 साल हो गए लेकिन आज तक नहीं आया एक भी गेस्ट

OMG! 16 हजार करोड़ में बना ये होटल, 25 साल हो गए लेकिन आज तक नहीं आया एक भी गेस्ट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 09, 2023 03:31 pm IST,  Updated : Sep 09, 2023 03:32 pm IST

दुनिया में एक ऐसा भी होटल है जिसे 16 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया लेकिन 25 साल के बाद भी इस होटल में रुकने के लिए कोई भी मेहमान नहीं आया।

रयुगयोंग होटल।- India TV Hindi
रयुगयोंग होटल। Image Source : SOCIAL MEDIA

आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे 16 हजार करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया लेकिन 25 साल के बाद भी आज तक उसमें एक भी गेस्ट नहीं आया। अब इस होटल को सरकार प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रही है। इस होटल का नाम रयुगयोंग है।

कहां है ये होटल?

डेलीस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, रयुगयोंग होटल नॉर्थ कोरिया के राजधानी प्योंगयांग में स्थित है। इस होटल को वहां के तानाशाह किम जोंग-उन के घर से लगभग 12 मील (19.3 किलोमीटर) की दूरी पर बनाया गया है। इस होटल की ऊंचाई 1082 फीट है जिसमें 3000 कमरे बनाने की प्लानिंग थी। इस होटल से देश की आर्थिक और राजनीतिक ताकत को एक अलग पहचान मिलती। लेकिन 25 साल हो गए आज तक ये होटल खाली पड़ा हुआ है। अब इस होटल को ‘होटल ऑफ डूम’ के नाम से जाना जाता है।

1987 में बनना शुरु हुआ था ये होटल

रयुगयोंग होटल साल 1987 में बनना शुरू था। उस वक्त इस होटल को 2 साल बाद ही खोलने का इरादा था। अगर ये होटल समय पर बनकर पूरा हो जाता तो यह दुनिया का सबसे ऊंचा होटल होता। फिलहाल इस होटल के नाम धरती पर खाली सबसे ऊंची इमारत होने का रिकॉर्ड है। इस होटल को बनाने में £1.6 बिलियन 16 हजार करोड़ रुपए की लागत आई थी। 1992 में इस होटल का निर्माण कार्य रुक गया।

अब इस होटल पर किया जाता है प्रचार

जब होटल में कुछ नहीं हुआ और इसे बेकार खाली पड़ा देख इस होटल में बाहरी ग्लास पैनल लगाए गए। इसके बाद साल 2013 तक इसे बनाकर पूरा करने का वादा किया गया। लेकिन ये आज भी पूरा नहीं हो पाया है। यह होटल अंदर से पूरी तरह से खाली है। इसके साथ ही इस बिल्डिंग में कई तरह की खामियां हैं। जैसे कि इस बिल्डिंग का फर्श ढलान वाला है। जंग लगने की वजह से इस होटल का ढांचा कमजोर हो गया है। 2018 में इस बिल्डिंग पर एलईडी पैनल लगाए गए। जिसे अब सरकार प्रचार के लिए इस्तेमाल करती है।

ये भी पढ़ें:

Video: बिल्डिंग के पांचवे फ्लोर पर बना है ये पेट्रोल पंप, लोगों ने पूछा- यहां जाएंगे कैसे?

390 साल पहले कैसे हुआ था ताजमहल का निर्माण, AI ने बनाई कुछ ऐसी तस्वीरें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।