1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: लड़के को बना दिया 'कूदने की रस्सी', इसके बाद जो हुआ उसे देख आप भी हो जाएंगे दंग

Viral Video: लड़के को बना दिया 'कूदने की रस्सी', इसके बाद जो हुआ उसे देख आप भी हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 07, 2023 08:55 pm IST,  Updated : Sep 07, 2023 08:55 pm IST

वायरल वीडियो में कुछ लड़कों ने एक बच्चे को कूदने की रस्सी बना दिया। इसके बाद वो इतने पर ही नहीं रुके। बच्चे को रस्सी बनाने के बाद उसके जमकर खेलते हुए नजर आए।

लड़के को बना दिया 'कूदने की रस्सी'- India TV Hindi
लड़के को बना दिया 'कूदने की रस्सी' Image Source : TWITTER

खेल-कूद हर इंसान को पसंद होता है। इससे शरीर को भी कई फायदे होते हैं। खेलने से आप हमेशा फुर्तीले रहेगे और कोई भी बीमारी आपको जल्दी परेशान नहीं करेगी। मगर खेलने का ऐसा भी जुनून नहीं होना चाहिए कि किसी दूसरे का ख्याल ही ना रहे। अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ लड़कों ने एक बच्चे को बच्चा ना समझते हुए उसे कूदने की रस्सी बना दी। इतना ही नहीं उसके बाद उसके खेलते हुए भी नजर आए।

बच्चे को बनाया रस्सी

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि दो लड़कों ने एक बच्चे को पकड़ा हुआ है। एक लड़के ने उसके दोनों हाथ पकड़े हुए हैं तो दूसरे लड़के ने उसके दोनों पैरों को पकड़ रखा है। इसके बाद वो उसे अचानक हवा में उछाल कर वहीं रोक देते हैं। इतना तक तो ठीक था मगर इसके बाद जो हुआ, वो देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। दोनों लड़के उस बच्चे को रस्सी की तरह गोल-गोल घूमाने लगते हैं और फिर एक तीसरा लड़का जिसने काले रंग की टी-शर्ट पहनी है, वो उस पर कूदने लगता है। खेल का यह सिलसिला यहीं पर नहीं रुकता है। इसके बाद एक दूसरा लड़का आता है और वो भी ऐसे ही कूदने लगता है। आखिर में दोनों लड़के उसे हवा में फेंक देते हैं और दूर खड़े कुछ लड़के उसे पकड़ लेते हैं। जिस बच्चे को कूदने की रस्सी बनाई थी, उसकी फ्लेक्सिबिलिटी को भी मानना पड़ेगा।

लोगों को बच्चे पर आई दया

इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) @TansuYegen नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है ये पागलपन भरी खुशी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 67 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस खतरनाक खेल को देखने के बाद एक बंदे ने लिखा- ये उस बच्चे के लिए खतरनाक है। एक दूसरे बंदे ने लिखा- ये गलत है, लोग पागलों वाला गेम खेल रहे हैं। आपको यह खेल कैसा लगता है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

आपने देखा हैरान कर देने वाला वीडियो

ये भी पढ़ें-

इस महिला ने बकरी के लिए लिया ट्रेन का टिकट, ऐसा देख TTE भी हो गया हैरान, Video Viral

Cyber Safety: नागपुर पुलिस ने जागरूकता के लिए अपनाया अनोखा अंदाज, फिल्म 'जवान' के लुक का किया कुछ ऐसा इस्तेमाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।