1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Cyber Safety: नागपुर पुलिस ने जागरूकता के लिए अपनाया अनोखा अंदाज, फिल्म 'जवान' के लुक का किया कुछ ऐसा इस्तेमाल

Cyber Safety: नागपुर पुलिस ने जागरूकता के लिए अपनाया अनोखा अंदाज, फिल्म 'जवान' के लुक का किया कुछ ऐसा इस्तेमाल

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 07, 2023 03:49 pm IST,  Updated : Sep 07, 2023 03:49 pm IST

शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। नागपुर पुलिस इसका फायदा उठाते हुए लोगों को साइबर सेफ्टी के लिए जागरूक करने का काम कर रही है। इसके लिए नागपुर पुलिस ने शाहरुख खान के 5 लुक का इस्तेमाल किया है।

नागपुर पुलिस ने जागरूकता के लिए फिल्म 'जवान' के लुक का किया ऐसा इस्तेमाल- India TV Hindi
नागपुर पुलिस ने जागरूकता के लिए फिल्म 'जवान' के लुक का किया ऐसा इस्तेमाल Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल देश में साइबर अपराध काफी तेजी से बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार भी बन रहे हैं। जिन लोगों को टेक्नोलॉजी की ज्यादा समझ नहीं होती है, उनको अपराधी बहुत आसानी से बेवकूफ बनाकर अपना शिकार बना लेते हैं। मगर अब पुलिस ने लोगों को इसके लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है। पुलिस लोगों को अलग-अलग तरीके से यह समझाने का काम कर रही है कि किस तरह से आप साइबर क्राइम का शिकार होने से बच सकते हैं। नागपुर पुलिस भी इसमें अपना योगदान दे रही है। अभी नागपुर पुलिस ने इसके लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

शाहरुख के लुक का किया इस्तेमाल

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' आने वाली है। इसके लिए लोगों के बीच जमकर क्रेज बना हुआ है। अब ये बात नागपुर पुलिस को पता है कि शाहरुख खान और उनकी फिल्म को लेकर लोगों के बीच कितनी बातें चल रही हैं। इसी का फायदा नागपुर पुलिस ने उठाया है और लोगों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक करने का काम किया है।

दरअसल नागपुर पुलिस ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के 5 अलग-अलग पोस्टर का इस्तेमाल करते हुए एक ट्वीट किया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए इस पोस्टर में शाहरुख खान के 5 अलग-अलग लुक नजर आ रहे हैं। इसके साथ पोस्टर में लिखा गया है कि "आप भी इसी तरह अपने अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल के लिए पासवर्ड भी अलग-अलग बनाएं। अगर आप ऐसा करेंगे तो कोई भी धोखेबाज आपके सामने टिक नहीं पाएगा।"

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर

नागपुर पुलिस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को करीब 62 हजार लोगों ने देख लिया है। इस पोस्ट को लोग सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी कर रहे हैं। नागपुर पुलिस के इस नए अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा कि, यह बहुत अच्छा ट्वीट है। एक दूसरे यूजर ने कहा, नागपुर पुलिस को सलाम है। आपको नागपुर पुलिस का यह तरीका कैसा लगा हमें कमेंट करते हुए जरूर बताएं।

इस अंदाज में पुलिस ने किया ट्वीट

ये भी पढ़ें-

Video Viral: पानी पर शख्स ने कर के दिखाए 'Pushups', उसके बाकी कारनामे देखकर आप भी कहेंगे 'क्या बात है'

अरे यार! उस बेचारे जानवर के बारे में तो सोचो, गधे से चलवाया देसी पंखा, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।