1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या वाकई सास-दामाद ने की थी आपस में शादी? VIDEO वायरल होने के बाद युवक ने खुद बताई सच्चाई

क्या वाकई सास-दामाद ने की थी आपस में शादी? VIDEO वायरल होने के बाद युवक ने खुद बताई सच्चाई

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 09, 2026 04:54 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 05:25 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों में उत्सुकता पैदा कर रहा है क्योंकि इस वीडियो में दावा किया गया है कि एक सास और दामाद ने आपस में शादी कर ली। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वीडियो में दिख रहे युवक का बयान सामने आया है।

Viral News- India TV Hindi
सास और दामाद के नाम से वायरल वीडियो पर सामने आई युवक की सफाई Image Source : VIRAL VIDEO SCREENGRAB

कानपुर: बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसको लेकर ये दावा किया जा रहा था कि इस वीडियो में दिख रहे कपल, सास और दामाद हैं और इन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है। इस वायरल वीडियो और खबर के सामने आने के बाद रिश्तों की मर्यादा को लेकर सोशल मीडिया पर तेज बहस शुरू हो गई थी। कुछ लोग इसे मर्यादा को तार-तार करने वाला घटनाक्रम बता रहे थे तो वहीं कुछ लोग इसे व्यक्तिगत जीवन और इच्छा से जुड़ा कदम बता रहे थे।

हालांकि शादी के वीडियो के वायरल होने के बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक युवक दावा कर रहा है कि शादी के वीडियो में दिख रहा युवक वही है और साथ में खड़ी महिला उसकी पत्नी है। इस युवक ने दावा किया, "मेरा नाम राजू नायक है और मैं बडगांव का रहने वाला हूं। न्यूज में मेरी अफवाह उड़ी है। कानपुर से जो वीडियो सामने आया है, उसमें मेरी फोटो लगा दी गई है। इस वजह से मेरे दिल पर ठेस पहुंची है और मेरी पत्नी मुझे छोड़कर चली गई है। मेरे गांव और समाज में मेरी बेइज्जती हो गई।"

क्या था पूरा मामला?

दरअसल बीते 2 दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक महिला और पुरुष एक दूसरे को माला पहनाते हुए और एफिडेबिट के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा था कि ये दोनों रिश्ते में सास और दामाद हैं और इन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है और लोगों से अपील की है कि इनके रिश्ते को सामाजिक मान्यता दें।

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस बात पर बहस छिड़ गई थी कि इन दोनों ने जो कदम उठाया, क्या वो सही है? जिसमें सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बात का विरोध जता रहे थे और कह रहे थे कि ये रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर ऐसे लोग भी हैं, जो इसे निजी जीवन और इच्छा का मामला बता रहे थे और कह रहे थे कि लोगों की निजता का सम्मान करना चाहिए।

हालांकि अब राजू नायक नाम के जिस शख्स का वीडियो सामने आया है, उसका दावा है कि मीडिया में अफवाह फैलाई गई है, जिसकी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और उसके समाज और गांव में भी उसकी बदनामी हो गई है। ऐसे में अब लोग उस वायरल वीडियो की सच्चाई जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं कि आखिर कौन सी बात सच्ची है और कौन सी झूठी। फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है और ना ही किसी कानूनी कार्रवाई की बात सामने आई है। (रिपोर्ट- कानपुर से अनुराग श्रीवास्तव)

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

लड़की की हरकत पर कैमरामैन को आया गुस्सा, फिर जो किया वो आप खुद Video में देख लीजिए

लोको-पायलट ने जो काम किया वो दिल जीत लेगा, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।