1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'भारत जोड़ो यात्रा' के ब्रेक वाले दिन दिग्विजय सिंह ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ Video, देखे यहां

'भारत जोड़ो यात्रा' के ब्रेक वाले दिन दिग्विजय सिंह ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ Video, देखे यहां

 Published : Nov 22, 2022 07:19 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 07:19 pm IST

'भारत जोड़ो यात्रा' की मध्य प्रदेश में एंट्री से पहले यात्रा को 2 दिन का ब्रेक दिया गया है। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कुछ गानों पर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक वाले दिन दिग्विजय सिंह ने किया डांस- India TV Hindi
भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक वाले दिन दिग्विजय सिंह ने किया डांस Image Source : VIDEO GRAB

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के नजदीक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में यात्रा पूरी करने के बाद एमपी में प्रवेश से पहले यात्रा को 2 दिन का ब्रेक दिया गया है। इस दौरान राहुल गांधी गुजरात में चुनावी प्रचार के लिए गए। 

यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलकर चलने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्विजय ब्रह्मास्त्र मूवी के रोमांटिक गाने 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वे शोले मूवी के सॉन्ग 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' पर भी थिरके। अब यह वीडियो जमकर शेयर हो रहा है। 

कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो 

वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता गौरव पंधी ने लिखा, "भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ हंसते, गाते और थिरकते हुए चेहरे।" 

इस ट्वीट के जवाब में दिग्विजय सिंह लिखा कि, "जब आप कई दिनों तक साथ चलें तो क्यों न मस्ती भी करें? हाँ करनी चाहिए और हमने की भी।" 

नरोत्तम मिश्रा भी बिना तारीफ़ किए रुक न सके 

वहीं दिग्विजय सिंह के डांस को देखते हुए प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी उनकी तारीफ़ किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा...आपकी धारदार चाल ऐसी ही बनी रहे।"

पहले भी आए हैं ऐसे ही वीडियो 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। यात्रा के दौरान ही दो हफ्ते पहले उनका एक और वीडियो सामने आया था। इसमें दिग्विजय सिंह क्रिकेट खेलते नजर आए थे। वीडियो में दिग्विजय दौड़ लगाकर बॉलिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके बीटा और विधायक जयवर्धन सिंह ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।