1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टमाटर सब्जी है या फल, शौक से खाने वाले भी हो जाते हैं कन्फ्यूज; जवाब के पीछे छिपा साइंस समझें

टमाटर सब्जी है या फल, शौक से खाने वाले भी हो जाते हैं कन्फ्यूज; जवाब के पीछे छिपा साइंस समझें

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jun 04, 2026 08:04 am IST,  Updated : Jun 04, 2026 08:04 am IST

Vegetable Interesting Facts : सोशल मीडिया पर आपने कई तरह की सब्जियों और फलों से जुड़े फैक्ट्स पढ़े होंगे। मगर, क्या आपको पता है कि टमाटर सब्जी है या फल ? यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको इसके बार में ही बताने वाले हैं।

Vegetable Facts, Does Tomato is Vegetable or Fruit, tomato interesting facts, tomato amazing facts, - India TV Hindi
टमाटर सब्जी है या फल ? Image Source : PEXELS

Vegetable Interesting Facts : बाजार में टमाटर खरीदते समय या सलाद में डालते समय क्या आपने कभी सोचा है कि यह सब्जी है या फल? कई लोग इसे सब्जी की तरह इस्तेमाल करते हैं मगर कुछ लोग वैज्ञानिक दृष्टि से इसे फल बताते हैं। यह भ्रम इतना आम है कि शौकीन खाने वाले भी अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं। अब आखिर ये कैसे हो सकता है ? इसी के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आपको हम आपको आज रूबरू कराएंगे। 

टमाटर फल कैसे: समझें साइंस

वनस्पति विज्ञान के मुताबिक, टमाटर एक फल है। फल वह भाग होता है जो पौधे के फूल के अंडाशय से विकसित होता है और जिसमें बीज होते हैं। टमाटर भी फूल से निकलता है इसके अंदर बीज होते हैं और यह एक बेरी की श्रेणी में आता है। इसी वजह से वैज्ञानिक इसे फल मानते हैं। खीरा, बैंगन, शिमला मिर्च, कद्दू जैसे कई अन्य सब्जियां भी वनस्पति शास्त्र में फल ही हैं। 

टमाटर सब्जी कैसे : समझें साइंस 

गौरतलब है कि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि, खाने-पकाने की दृष्टि से टमाटर सब्जी है। दरअसल, टमाटर को मीठे फलों की तरह नहीं बल्कि नमकीन सब्जियों, करी, सलाद, सॉस और सब्जी की ग्रेवी में इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होने के बावजूद इसे फलों की तरह डेजर्ट में नहीं खाया जाता। यही वजह है कि आम बोलचाल में इसे सब्जी कहा जाता है। 

टमाटर का रंग लाल ही क्यों होता है 

बता दें कि, टमाटर में विटामिन C, विटामिन K, पोटैशियम, फोलेट और खासकर लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है। लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो हृदय स्वास्थ्य, कैंसर से बचाव और त्वचा की रक्षा में मदद करता है। पकने पर लाल रंग इसी लाइकोपीन की वजह से आता है। ...तो आखिर टमाटर सब्जी है या फल ? जवाब है 'दोनों!' वैज्ञानिक रूप से फल और रसोई में सब्जी। अगली बार जब कोई पूछे टमाटर फल है या सब्जी? तो अब आप जवाब दे सकते हैं।  

पौधे में टमाटर आने में कितने दिन लगते हैं 

टमाटर के बीज बोने से लेकर पहला फल तोड़ने तक सामान्यत 60 से 100 दिन लगते हैं। यह समय किस्म, मौसम, मिट्टी और देखभाल पर निर्भर करता है। 5-10 दिन में बीज अंकुरित होने के बाद 45 दिन में फूल आ जाते हैं और फिर फूल से फल बनने में करीब 5-10 दिन लगते हैं। फिर फल पककर तोड़ने योग्य होने में 60-90 दिन लग जाते हैं। बता दें कि, गर्मियों में तापमान 20-30 डिग्री हो तो समय कम लगता है। अच्छी धूप, नियमित पानी और खाद देने से पौधा जल्दी फल देता है।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कभी सोचा है, ऑटो का रंग पीला और हरा ही क्यों होता है; जवाब सुनकर सोच में पड़ जाएंगे  

यमुना और जमुना नदी में क्या अंतर है, खूब सुने होंगे ये नाम; नहीं जानते हैं तो जान लें जवाब  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।