1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्ते ने सिक्योरिटी गार्ड पर किया हमला, कैसे डॉग से बचाई जान, देखें वायरल वीडियो

कुत्ते ने सिक्योरिटी गार्ड पर किया हमला, कैसे डॉग से बचाई जान, देखें वायरल वीडियो

 Published : Nov 10, 2022 09:05 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 09:05 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडिया देखा गया। इस वीडियो में फिर से एक बार कुत्ते का आतंक को देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुत्ता गार्ड के हाथ पर हमला करता है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER/@ASHWINISAHAYA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक कुत्ते के आतंक को देखा जा सकता है। हाल के दिनों में कुत्तों के आतंक काफी बढ़े हैं। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कुत्ते ने गार्ड के ऊपर अटैक कर दिया है। वहीं मौके पर मौजूद कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को काबू में करते हुए दिखाई दे रही हैं। 

गार्ड ने कैसे खुद को बचाया?

सोशल मीडिया के मुताबिक, ये वीडियो ग्रेटर नोएडा के यूनीटेक हॉरिजन सोसाईटी का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि गार्ड अपनी कुर्सी पर बैठा होता है तभी सामने से आ रहा है, कुत्ता अटैक कर देता है। गार्ड खुद को बचाने का लाख प्रयास करता है लेकिन बचा नहीं पाता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गार्ड अपने हाथ को पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इससे ऐसा प्रतित हो रहा है कि कुत्ते ने गार्ड की हाथ पर हमला की। इसके बाद कुत्ते की मालिक ने तुरंत गार्ड के हाथ को देखती है और अपने कुत्ते को संभालती है। ऐसा पहला मामला नहीं है। आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही है। 

कुत्ते पालने से पहले जानें ये सारे नियम 

  1. डॉग पालने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि उसे रेबीज का टीका जरूर लगवाएं। इसके अलावा समय-समय पर उसके अन्य टीकाकरण भी करवाते रहें।
  2. घर में डॉग होने पर लोगों को सावधान करने वाला बोर्ड जरूर लगाएं।
  3. कहीं बाहर घुमाने ले जाएं तो एंटी डॉग बाइट मास्क जरूर लगाएं।
  4. यह मास्क नायलान, जूट या सूत का बना खोंचनुमा हो सकता है। इसे लगाने से डॉग अपना मुंह नहीं खोल पाता।
  5. डॉग पालने वाले लोग नगर निगम में जाकर उसका रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। इसे समय-समय पर रिन्यू करवाते रहें।
  6. इसके लिए कई बार आपको अपने पड़ोसियों से एनओसी भी लेना पड़ सकता है, लेकिन यह हमेशा अनिवार्य नहीं है।
  7. डॉग को बाहर लेकर निकलें तो उसके गले में पट्टा लगा हो और रस्सी का कंट्रोल आपके हाथ में हो। साथ में डंडा होना भी जरूरी है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।