1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्ते को परेशान करना लड़की को पड़ा भारी, लिया ऐसा बदला कि लोग देखकर रह गए हैरान

कुत्ते को परेशान करना लड़की को पड़ा भारी, लिया ऐसा बदला कि लोग देखकर रह गए हैरान

 Published : Apr 19, 2023 05:27 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 05:27 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आप सोचेंगे कि क्या एक आम इंसान आवारा कुत्तों के साथ सड़क पर सो सकता है? यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है।

dog took revenge on girl- India TV Hindi
कुत्ते ने लिया लड़की से बदला Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया एकदम अजब सी है, यहां पर कब क्या देखने को मिला जाए इसका कोई अंदाजा नहीं होता है। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। उन वीडियो को देखने के बाद तो बस हैरानी ही होती है। जैसे इस वीडियो को देखने के बाद आप सोचेंगे कि क्या एक आम इंसान आवारा कुत्तों के साथ सड़क पर सो सकता है? यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है। वीडियो में एक लड़की कुत्ते के साथ सोती है।

कुत्ते ने लड़की से निकाल लिया बदला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दो कुत्तों के साथ सो रही है और लड़की कुत्ते को परेशान कर रही है। वह कुत्ते के पैर पर पैर रख कर परेशान कर रही है। यह देखकर कुत्ते को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद कुत्ते ने जो किया, जिसकी लड़की ने कल्पना भी नहीं की होगी। कुत्ता तुरंत जाग जाता है इसके बाद वह अपने पैरों से लड़की पर धूल फेंकने लगता है। जिससे लड़की पूरी तरह से धूल से भर जाती है। 

यूजर्स ने लड़की को किया खूब ट्रोल
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि कर्मा। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पापा की परी अब बालू से भरी। एक यूजर ने लिखा कि लड़की को पेट को परेशान नहीं करना चाहिए था। इसमें पेट की कोई गलती नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि मैंने वास्तव में सोचा था कि कुत्ता उठकर उस पर पेशाब करने वाला था। वीडियो पर कई लोगों के रिप्लाई चौंकाने वाले आ रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।