1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंबई की सड़कों पर सफर का असली मजा तो डोगेश ले रहा है, एक बार जरा देखिए Video

मुंबई की सड़कों पर सफर का असली मजा तो डोगेश ले रहा है, एक बार जरा देखिए Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 24, 2025 11:43 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 11:43 pm IST

सोशल मीडिया अभी डोगेश का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो आपको भी पसंद आएगा। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी खूब कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AALIANADIM

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। जिस तरह लोगों के लिए खाना नॉर्मल है, घूमना नॉर्मल है, नए कपड़े खरीदना नॉर्मल है, ठीक उसी तरह सोशल मीडिया भी नॉर्मल हो गया है। हर कोई जिसके पास अपना खुद का फोन है, वो आपको सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो मिल ही जाएगा। आप भी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी मजेदार और अनोखे वीडियो आते रहते हैं जिसमें से कई सारे वायरल भी हो रहे होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि सड़क पर कुछ गाड़ियां चल रही हैं और उन्हीं गाड़ियों के बीच में एक ऑटो भी चल रहा है। अब इसमें यूनिक चीज यह है कि उस ऑटो की छत पर एक कुत्ता जिसे सोशल मीडिया की भाषा में लोग डोगेश बोलते हैं, वो आराम से बैठकर सफर कर रहा है। किसी समय वो ऑटो पर बैठ गया होगा और मालिक ने ऑटो चालू करने से पहले यह नहीं देखा होगा। अब वो भी आराम से ऑटो की ही छत पर बैठा हुआ है और मुंबई की सड़कों पर सफर कर रहा है। किसी ने यह देखकर वीडियो बना लिया जो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @aalianadim नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये बढ़िया VIP सफर है। दूसरे यूजर ने लिखा- डोगेश भाई का VIP मूड शानदार और अलग है। तीसरे यूजर ने लिखा- डोगेश भाई हमेशा टॉप पर। एक अन्य यूजर ने लिखा- डोगेश भाई का हर क्षेत्र में जलवा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन में यात्रियों के बीच छिड़ गई जंग, Video काफी तेजी से हो रहा वायरल

Instagram Viral Video: नोकझोंक के बीच एक बच्चे ने कह दी ऐसी बात कि Video ही हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।