1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देख रहे हैं इस नशेड़ी की हिम्मत! शराब के नशे में शेर के पिंजड़े में घुस गया, Video देख अटकी लोगों की सांसे

देख रहे हैं इस नशेड़ी की हिम्मत! शराब के नशे में शेर के पिंजड़े में घुस गया, Video देख अटकी लोगों की सांसे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 09, 2024 05:07 pm IST,  Updated : Sep 09, 2024 05:07 pm IST

सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। जिनमें से कुछ वीडियोज़ हमें चौंका कर रख देते हैं। ऐसा ही एक पुराना वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स नशे की हालत में शेर के पिंजड़े में चला गया।

शेर के पिंजड़े में घुसा शख्स- India TV Hindi
शेर के पिंजड़े में घुसा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर चौंका देने वाले वीडियो हर रोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे वीडियो देख लोग सोच में पड़ जाते हैं कि ये क्या और कैसे हुआ? ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां एक शराबी शख्स शेर के पिंजड़े में चला जाता है और शेर के सामने उसे ही आंखें दिखाने लगता है। शेर के बीच फंसे शख्स को देख वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच जाती है, लोग उसे बचाने और शेर को भगाने की कोशिश करते हैं। कई लोग तो उस शख्स को बचने के लिए क्या करना है? यह बताते हुए सुनाई देते हैं। 

नशे में धुत शेर के बाड़े में कूदा शख्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स शेर के पिंजड़े में घुसकर उसके सामने खड़ा है। जिसे देख शेर भी हैरान लग रहा है और वह शख्स को घूरे जा रहा है। हलांकि शेर उस शख्स पर हमला नहीं करता लेकिन यह नजारा देख लोगों में भय का माहौल बन जाता है। पिंजड़े के बाहर मौजूद लोगों ने चीख-पुकार मच जाती है। शख्स भी शेर के सामने कभी बैठता है तो कभी उठ कर खड़ा हो जाता है तो कभी वह टहलने लगता है। इतने भयावह स्थिति में शख्स क्या करे, उसे कुछ भी समझ नहीं आता। इधर, पिंजड़े के बाहर मौजूद लोग उसे बचाने के लिए जोर-जोर से आवाज लगा रहे हैं।

दिल्ली के चिड़ियाघर का है मामला

यह वायरल वीडियो पुराना है जो एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जिसे @aanweash नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को देख कमेंट सेक्शन में लोगों का एक ही सवाल है कि उस शख्स का क्या हुआ क्या वह बचा या फिर उसे शेर खा गया। तो बता दें कि यह वीडियो दिल्ली के एक चिड़ियाघर का है, जहां शेर के बाड़े में घुसे शख्स को बाद में बचा लिया गया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।   

ये भी पढ़ें:

लो चचा फिर आ गए! आते ही एक और गाने का कत्ल कर दिया, चाहत फतेह अली खान को दोबारा देख ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

ये है असली Vibe जो किसी भी बार और पब में नहीं मिलेगी, लड़के ने ढोल की धुन पर गाया कैडबरी का 'Kiss me' सॉन्ग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।