जो मेंढक समाज कभी अपनी टर्र-टर्र आवाज के साथ सुकून भरी जिंदगी जीता था। वह अब एक रीलबाज आंटी के डर के साए में जीने को मजबूर है। साथ ही वह एक अनघट संकट से जूझ रहा है। जिसका कारण ये आंटी हैं जो अपने कंटेंट के लिए मेंढकों का इस्तेमाल कर रही हैं। मेंढकों के साथ "आंटी" की ये हरकतें देख पूरे मेंढक समाज में डर का माहौल बना हुआ है। मेंढक बेचारे डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
आंटी ने मेंढकों के साथ बनाया वीडियो
ये सब तब शुरू हुआ जब आंटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो कंटेंट के लिए मेंढकों का सहारा लिया। उन्होंने मेंढकों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर अपना वीडियो बना डाला और अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गईं, लेकिन उनकी हरकतों से मेंढक समाज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आंटी के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी अपने गले में एक मेंढक को किसी हार की तरह बांधकर लटकाई हुई हैं। इतना ही नहीं, आंटी ने एक मेंढक को अपने सिर पर भी बैठाकर रखा है। आंटी की हरकतें यहीं नहीं रुकीं। वीडियो में तड़का लगाने के लिए आंटी मेंढकों को अपने शरीर पर लादकर डांस करते हुए भी दिखीं। खैर, उनका यह तड़का काम भी कर गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर वायरल आंटी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @soo_funny_memes नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर आंटी के खूब मजे भी लिए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, भाभी, हमारे यहां ढेर सारे ऐसे आभूषण हैं, वो भी पीले वाले, ले जाओ उन्हें। दूसरे ने लिखा, मेंढक समाज में फुल डर का माहौल चल रहा है। तीसरे ने लिखा, रानियों की रानी मेढ़क रानी की जय हो।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
Video: जर्दा मिलाया, हिलाया और फांक लिया, शादी वाले दिन भी गुटखा खाते दिखी दुल्हन
इंजन ऑयल में ऑमलेट बनाते दिखा पाकिस्तानी? वायरल Video पर लोगों के अजीबोगरीब दावे