1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सपनों का राजकुमार मिलते ही खुशी से झूम उठी दुल्हन, सबके सामने स्टेज पर डांस कर लूट ली महफिल

सपनों का राजकुमार मिलते ही खुशी से झूम उठी दुल्हन, सबके सामने स्टेज पर डांस कर लूट ली महफिल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 21, 2025 05:02 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 05:02 pm IST

हर एक लड़की को उसके सपनों के राजकुमार का इंतजार रहता है। अगर वह मिल जाता है फिर तो लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। ऐसी ही एक भाग्यशाली लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डांस करते दूल्हा-दुल्हन- India TV Hindi
डांस करते दूल्हा-दुल्हन Image Source : SOCIAL MEDIA

शादी-ब्याह का वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहता है। इन वीडियो में कई बार कुछ फनी और इमोशनल पल देखने को मिलते हैं तो कभी दूल्हा और दुल्हन डांस करते हुए दिखते हैं। लेकिन हाल में शादी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह देख लोगों ने अपना माथा पीट लिया। दरअसल, वीडियो में दुल्हन को वरमाला वाले स्टेज पर ही ताबड़तोड़ डांस करते हुए देखा गया। हैरानी तो तब हुई जब लोगों ने अधेड़ उम्र के दूल्हे के लिए किसी दुल्हन को इस कदर नाचते हुए देखा। वीडियो देख ऐसा लग रहा था जैसे मानो उस दुल्हन को उसके सपनों का राजकुमार मिल गया हो।

Related Stories

स्टेज पर जमकर थिरके दूल्हा-दुल्हन

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन स्टेज पर अपने दूल्हे को जैसे ही देखती है, वह खुशी से झूम जाती है और भोजपुरी गाने पर डांस करना शुरू कर देती है। ऐसे में पहले तो दूल्हा शांत खड़ा रहता है लेकिन जैसे ही वह अपनी दुल्हन को इस कदर डांस करते देखता है तो वह भी खुद को रोक नहीं पाता और दुल्हन के साथ डांस करने लग जाता है। शादी के दिन दोनों दूल्हे और दुल्हन की खुशी साफ उनके चेहरे से झलक रही है। जो इस पल को उनके लिए और भी खास बना दे रही है। 

लोगों को पसंद आया यह वीडियो

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। जहां कई लोगों को शादी का यह वीडियो खूब पसंद आया तो वहीं कई अन्य लोगों को दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी अच्छी नहीं लगी और वे वीडियो पर कमेंट कर दोनों का मजाक उड़ाने लगे। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दुल्हन का कॉन्फिडेंस और डांस मूव्स वाकई काबिले तारीफ है। दूसरे ने लिखा- शादी जैसे पवित्र चीज को भी आज कल लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vicky8940kumar नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

बीच बाजार डांस कर रही थी लड़की, तभी पकड़ ले गई पुलिस, आगे जो हुआ वह आपको इस पोस्ट से पता चल जाएगा

प्यार एक कला है....; ऑटो के पीछे लिखवाई गजब की लाइन, फोटो हुई वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।