1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आया Eco-Friendly ऑटो, हर कोई कर रहा है तारीफ, देखें Video

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आया Eco-Friendly ऑटो, हर कोई कर रहा है तारीफ, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 21, 2024 11:06 am IST,  Updated : May 21, 2024 11:07 am IST

एक शख्स ने अपने ही ऑटो की छत पर अलग-अलग तरह के छोटे पौधे लगा दिए। इसके बाद उसका ऑटो एक चलता फिरता गार्डन जैसा दिखने लगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में हर कोई भीषण गर्मी से परेशान है। हर इंसान चाहता है कि इस गर्मी से उन्हें राहत मिले। मगर लोगों को इसके लिए प्रयास नहीं करना है। अगर आप और हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे तो ग्लोबल वार्मिंग में कमी आएगी। लेकिन इस दुनिया में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो इसके लिए प्रयास करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स का छोटा सा प्रयास देखने को मिला जिसे देखने के बाद आपका दिल पूरी तरह से खुश हो जाएगे। आइए फिर आपको उस बंदे की कोशिश के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सड़क पर कई तरह के वाहनों को चलते हुए देखा होगा। कोई AC वाला होगा तो कोई नॉर्मल वाहन होगा। मगर क्या आपने कभी सड़क पर ईको-फ्रेंडली ऑटो देखा है। सोशल मीडिया पर एक ऑटो का वीडियो वायरल हो रहा है। ऑटो के मालिक ने अपनी गाड़ी को एक चलता फिरता गार्डन जैसा बना दिया है। शख्स ने अपने पूरे ऑटो में हर तरफ घास लगा दिया है। इसके अलावा उसे छत पर छोटे-छोटे फूल के पौधे लगाए हुए हैं और उनको धूप से राहत देने के लिए ऊपर एक नेट भी लगाया हुआ है। इतना ही नहीं शख्स ने अपने ऑटो के एक हिस्से को पिंजरे जैसा बनाकर उसमें तोते भी रखे हैं। इसी कारण शख्स के इस ऑटो को ईको-फ्रेंडली ऑटो बोल रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @fewsecl8r नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। अकाउंट यूजर ने इस वीडियो के कैप्शन में इसे ईको-फ्रेंडली ऑटो लिखा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सही है यार। तीसरे यूजर ने भी शख्स के काम की सराहना करते हुए लिखा- बहुत सही यार।

ये भी पढ़ें-

फेंकने के मामले इस शख्स ने सभी लाइनों को कर दिया पार, Video देख आप हो जाएंगे लोटपोट

पैसा कमाना कोई इस बंदे से सीखे, शख्स का जुगाड़ देख हर कोई कर रहा है तारीफ, आप भी देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।