1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फेंकने के मामले इस शख्स ने सभी लाइनों को कर दिया पार, Video देख आप हो जाएंगे लोटपोट

फेंकने के मामले इस शख्स ने सभी लाइनों को कर दिया पार, Video देख आप हो जाएंगे लोटपोट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 21, 2024 10:26 am IST,  Updated : May 21, 2024 10:26 am IST

इस समय सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो काफी देखा जा रहा है। वीडियो में उसने ऐसी-ऐसी बातें कही हैं, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जहां आपके मनोरंजन की पूरी व्यवस्था रहती है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बार चले गए तो आपको बैक टू बैक ऐसे वीडियो दिखेंगे जो आपके मूड को पूरी तरह से बदल देगा। अगर आप चिंतित हैं, बोर हो रहे हैं या फिर मनोरंजन की कमी लग रही है, तो फिर सोशल मीडिया पर आ जाइए। यहां मनोरंजन का फूड डोज देने वाले वीडियो पहले ही वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स ने ऐसी-ऐसी बातें कही हैं, जिसे सुनकर आपको सिर्फ और सिर्फ हंसी ही आएगी। चलिए फिर आपको शख्स की बातें बताते हैं।

ऐसा कॉन्फिडेंस कहां से मिलता है?

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स पूछता है, 'तुम्हे दहेज में ट्रेन मिल रही थी?' इसके बाद वह जवाब देना शुरू करता है। वह कहता है, 'हां, फिर ये सवाल आया, चलानी नहीं आई मुझे। अगर छोटी-मोटी गाड़ी देते तो मैं चलाता। और मैं खड़ी कहां करता उसको?' इसके बाद शख्स फिर से सवाल पूछता है कि इंजन भी मिल रहा है या फिर सिर्फ ट्रेन? इसके जवाब में वह कहता है, सब कुछ मिल रहा था, ट्रेन के साथ सब कुछ मिलेगा तो सब कुछ ही मिल गया, समझ लो।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Simple__Banda_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुझे इसी तरह के कॉन्फिडेंस की जरूरत है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 58 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हकीकत बता दी भाई ने। दूसरे यूजर ने लिखा- कैसे आता है इतना कॉन्फिडेंस। तीसरे यूजर ने लिखा- इतना भी कौन फेंकता है यार? वहीं एक यूजर ने लिखा- मेरे को भी चाहिए ये वाला कॉन्फिडेंस।

ये भी पढ़ें-

पैसा कमाना कोई इस बंदे से सीखे, शख्स का जुगाड़ देख हर कोई कर रहा है तारीफ, आप भी देखें Video

कितना बेरहम है यह इंसान जिसने दूध पी रहे कुत्ते के बच्चे पर चढ़ा दी गाड़ी, देखें दर्दनाक Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।