1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: मगरमच्छ ने नन्हे हाथी पर किया अटैक, अगले ही पल मां ने सिखाया ऐसा सबक कि याद आ गई नानी

VIDEO: मगरमच्छ ने नन्हे हाथी पर किया अटैक, अगले ही पल मां ने सिखाया ऐसा सबक कि याद आ गई नानी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 18, 2025 06:07 pm IST,  Updated : Feb 18, 2025 06:07 pm IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हथिनी अपने बच्चे के साथ एक तालाब में मजे कर रही थी। तभी एक मगरमच्छ अचानक से हथिनी के बच्चे पर हमला कर देता है।

मगरमच्छ को सबक सिखाते हथिनी- India TV Hindi
मगरमच्छ को सबक सिखाते हथिनी Image Source : SOCIAL MEDIA

जब बात अपने बच्चों पर आती है तो इस दुनिया में मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं। मां अपने बच्चे को बचाने के लिए भगवान तक से लड़ जाएगी। खुद की जान की बाजी लगाकर वह अपने बच्चे को काल के गाल से बाहर खींच लाने का जज्बा रखती है। ऐसी ही एक मां का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां आप देख सकते हैं कि एक हथिनी अपने बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ तक से भिड़ जाती है।

हथिनी के बच्चे पर मगरमच्छ ने किया अटैक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के बीच एक छोटा सा तलाब है। जिसमें हथिनी अपने बच्चे के साथ मजे कर रही है। बच्चा मजे से खेल रहा था तभी एक मगरमच्छ अचानक से हथिनी के बच्चे पर हमला कर देता है। फिर क्या यह देख हथिनी तुरंत सतर्क हो जाती है और मगरमच्छ को ऐसा सबक सिखाती है कि मगरमच्छ को अगले ही पल ये आभास हो जाता है कि उसने हथिनी के बच्चे से पंगा लेकर कितनी बड़ी गलती कर दी है। वीडियो में हथिनी के चिल्लाने की आवाज सुनी जा सकता है। हथिनी पानी में ही मगरमच्छ को अपने पैरों तले कुचलने लगती है। 

हथिनी की ममता पर लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट 

जंगल की दुनिया का यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांता नंदा ने पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- अपने बच्चे को बचाने के लिए हथिनी किसी भी हद तक जा सकती है। ये एक छोटी घटना है। मगरमच्छ को सरेंडर करना पड़ा। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स हथिनी की तारीफ कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

'पापी सिर्फ मैं ही नहीं, मेरा मोबाइल भी है', महाकुंभ में लड़के ने नहाने के बाद अपने फोन को भी कराया पवित्र स्नान

खुले जुल्फों से लड़की ने बांध लिया लोगों का दिल, वायरल हो रहा काले जे लिबास दी शौकीन कुड़ी का यह Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।