1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'पापी सिर्फ मैं ही नहीं, मेरा मोबाइल भी है', महाकुंभ में लड़के ने नहाने के बाद अपने फोन को भी कराया पवित्र स्नान

'पापी सिर्फ मैं ही नहीं, मेरा मोबाइल भी है', महाकुंभ में लड़के ने नहाने के बाद अपने फोन को भी कराया पवित्र स्नान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 17, 2025 06:18 pm IST,  Updated : Feb 17, 2025 06:18 pm IST

महाकुंभ में नहाने आए एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथ-साथ अपने फोन का भी पाप धोते हुए नजर आ रहा है।

अपने मोबाइल को स्नान कराते हुए लड़का- India TV Hindi
अपने मोबाइल को स्नान कराते हुए लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

महाकुंभ बस अब चंद दिनों ही चलने वाला है। ऐसे में जो लोग स्नान करना चाहते थे और अब तक नहीं गए हुए थे, वे हर हाल में प्रयागराज पहुंच कर संगम में डुबकी लगा रहे हैं। अब तक महाकुंभ में करोड़ों लोगों ने पवित्र स्नान कर लिया है। जो लोग स्नान करने प्रयागराज पहुंच रहे हैं, वे महाकुंभ के भव्य आयोजन को अपने कैमरे में कैद जरूर कर रहे हैं। सोशल मीडिया महाकुंभ के तमाम वीडियो देखने को मिल रहे हैं।  इसी बीच एक लड़के का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लड़के ने संगम में डुबकी लगाने के बाद जो किया वह सोशल मीडिया पर छा गया।

Related Stories

लड़के ने गंगा जी में फोन को भी कराया स्नान 

वीडियो में लड़का अपने मोबाइल फोन को नदी में डुबोते हुए दिख रहा है। अपने मोबाइल को पानी में डुबाते हुए लड़का यह कह रहा है कि, "Guys मैं अपने साथ-साथ मोबाइल को भी गंगा जी में स्नान करवा दिया है। बोलो जय गंगा मइया की।" वीडियो के टाइटल में लिखा है- मोबाइल भी बहुत सारे पाप का हकदार है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @badassbaniya_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर का नाम कुवर कौशल साहू है। जिसने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'मोबाइल भी मोक्ष की ओर।' इस वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- महाकुंभ में आने वाले लोगों को भी अपना फोन गंगा में डुबो देना चाहिए। दूसरे ने लिखा- डुबो के देख लो मोबाइल को हमेशा के लिए ही मोक्ष मिल जाएगा। तीसरे ने लिखा- बहुत सही किया भाई, तुमने अपने क्रोम ब्राउजर के सारे पाप धो डाले।

ये भी पढ़ें:

ठेले पर किलो के भाव बिकते दिखा चॉकलेट, Video देख सोच में डूबे लोग

ऐसे दोस्तों के रहते जिंदगी कहां से रंगीन होगी, डांस फ्लोर पर लड़के के दोस्तों ने जो किया वह देख आप भी यहीं कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।