1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी सटीक लैंडिंग तो प्लेन की भी नहीं होती होगी, चचा का Video एक बार आप भी देखें

ऐसी सटीक लैंडिंग तो प्लेन की भी नहीं होती होगी, चचा का Video एक बार आप भी देखें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 24, 2025 10:00 am IST,  Updated : Mar 24, 2025 10:33 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जैसा आपने पहले शायद ही देखा होगा। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट्स करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर लोग सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ पोस्ट ही करते ही रहते हैं। कोई मजाकिया वीडियो और फोटो पोस्ट करता है तो कोई गजब के जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। कोई अनोखी तस्वीर को क्लिक करके पोस्ट कर देता है तो कोई कुछ और पोस्ट करता है। आप भी सोशल मीडिया पर इन तमाम तरह के पोस्ट को तो देखते ही होंगे। इन्हीं सब में से कुछ पोस्ट जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों को पसंद आते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी साइकिल चलाते हुए सड़क पर जा रहा है। साइकिल पर पीछे उस आदमी की पत्नी बैठी हुई है और कंधे पर उसने अपने बेटे को बैठाया हुआ है। सड़क पर आगे कुछ दूर एक बस खड़ी नजर आती है। वह आदमी साइकिल को चलाते हुए सीधे उस बस के पास जाकर उसके दरवाजे के सामने ही रुकता है और बेटे को और अपनी पत्नी को सीधे बस के अंदर उतारता है। मतलब उन्हें सड़क पर भी नहीं उतरना पड़ा और ऐसी गजब की लैंडिंग के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @profsaritasidh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतनी सही लैंडिंग तो अमेरिका के फ्लाइट भी कर सकती, ऐसे पायलट भारत में हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस लिए मैं कहता हूं इंडिया के लोगों में टैलेंट कूट-कूट कर भरा है। दूसरे यूजर ने लिखा- सही कहा, भारत के पायलेट्स का जवाब नहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- यह भारत है, यहां टैलेंट भरा हुआ है, कूट-कूट कर।

ये भी पढ़ें-

स्कूल के वाशरूम में लगवा दिया कैमरा, वायरल Video देख लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

इस महान बाइक राइडर का Video एक बार देखना तो बनता है, देखने के बाद नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।