हमारे देश में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। हर मोहल्ले में कुछ लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जो अपना आधा काम जुगाड़ से ही करते हैं। कोई अपने घर में जुगाड़ से कूलर बना लेता है तो कोई गाड़ी में जुगाड़ बैठाकर स्विमिंग पूल बना लेता है। यह दो तो बस उदाहरण हैं, बाकि जुगाड़ के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर आपको देखने को मिल ही जाएंगे। अभी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की प्रेशर कुकर से अपने कपड़ों को प्रेस कर रही थी। अब प्रेस का एक नया जुगाड़ दिखा है जो आपके दिमाग का फ्यूज उड़ा देगा।
Related Stories
शख्स ने धूप का किया अनोखा इस्तेमाल
आजकल कितनी भीषण गर्मी पड़ रही है, यह हर किसी को पता है। दोपहर के समय धूप इतनी तेज होती है कि कपड़े क्या इंसान भी सूख जाए। इसी धूप का इस्तेमाल एक शख्स ने अपने कपड़ों को प्रेस करने के लिया किया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने जमीन पर अपनी शर्ट को प्रेस करने के लिए रखा हुआ है। उसकी पत्नी उसे एक थाली देती है जिससे वह कपड़े प्रेस करने लगता है। कुछ देर बाद पता चलता है कि वो उस थाली को कड़ी धूप में रख रहे हैं और कुछ देर में वह गर्म हो जा रहा है। इसी गर्म थाली से शख्स अपनी शर्ट को प्रेस कर रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को काफी देखा रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये सिर्फ इंडिया में ही संभव है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सोलर आयरन है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस भाई ने पूरा दिमाग का प्रयोग किया है, बीवी भी धूप में है और खुद छांव में है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसने आपदा को अवसर में बदला है।
ये भी पढ़ें-
ये शख्स तो Editing का बादशाह निकला भाइयों, फोटो देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे
आदमी के पास पैसा हो तो क्या कुछ नहीं कर सकता, अब इन वायरल Videos को ही देख लीजिए