1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Eye Test: बड़े-बड़े विद्वानों ने मानी हार, मगर इस तस्वीर में छिपी गलती नहीं ढूंढ़ पाए, क्या आपमें है दम

Eye Test: बड़े-बड़े विद्वानों ने मानी हार, मगर इस तस्वीर में छिपी गलती नहीं ढूंढ़ पाए, क्या आपमें है दम

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 23, 2025 08:40 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 08:42 pm IST

Eye Test: सोशल मीडिया पर एक पहेली की फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में आपको छिपी हुई एक बहुत बड़ी गलती की खोज करके दिखानी है। क्या आपको वो गलती दिखाई दे रही है ?

Optical Illusion, Optical Illusion Test, Optical Illusion Eye Test, Viral Optical Illusion, Brain Te- India TV Hindi
इस तस्वीर में ढूंढ़नी है गलती। Image Source : BRIGHTSIDE

Eye Test: यदि आप इंस्टाग्राम पर ​रील्स, ओटीटी पर वेब सीरीज और व्हाट्सएप पर चैटिंग कर-करके थक चुके हैं तो अब आपको थोड़ा आंखों का परीक्षण भी कर लेना चाहिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में आपको एक बच्ची अपने डॉगी को टहलाते हुए दिखाई दे रही होगी। मगर तस्वीर में एक ऐसी बड़ी गलती छिपी है जिसे खोजनमें बड़े-बड़े विद्वान और निशानेबाज तक धराशायी हो गए। अब अगर आपमें दम है तो हम आपको 10 सेकंड का समय देते हैं इन्हीं 10 सेकंड्स में आपको तस्वीर में छिपी बड़ी सी गलती को खोजकर दिखाना है और अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करनी है। क्या आप करके दिखा पाएंगे ये करिश्मा? 

इस फोटो में आपको क्या-क्या दिखा 

अगर आपने इस फोटो को अच्छी तरह से देख लिया है तो आपको अब तक इस फोटो में क्या-क्या दिखाई दिया ? यदि आप स्वयं को इस प्रश्न का उत्तर देने में असमर्थ मानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि इस फोटो में क्या-क्या दिखाई दे रहा है। दरअसल, इस फोटो में आपको एक बच्ची दिखाई देगी जो अपने पालतू डॉगी को टहलाने के लिए गार्डन में निकली है। ​तस्वीर में आप ढेर सारे पेड़, घास और पेड़ों के पीछे बनी झोपड़ी देख पा रहे होंगे। इतना ही नहीं ब​च्ची ने तो ब्लू कलर का जैकेट पहना है मगर डॉगी पर कोई कपड़ा नहीं है। उसके गले में सिर्फ से चेन है जिसका दूसरा सिरा बच्ची के हाथ में है जिससे ये स्पष्ट होता है कि बच्ची डॉगी को गार्डन में टहलाने के लिए लेकर आई है। 

क्या अब तक नहीं मिला जवाब 

इस तस्वीर में गलती को ढूंढ़ने के लिए आपको केवल 10 सेकंड का समय ही मिला था। अब आपको अगर जवाब नहीं मिल सका है तो हम आपको इस तस्वीर का जवाब देते है। नीचे दी गई फोटो में आप तस्वीर में छिपी गलती के बारे में जान सकते हैं: 

Optical Illusion, Optical Illusion Test, Optical Illusion Eye Test, Viral Optical Illusion, Brain Te
Image Source : BRIGHTSIDE ये रहा जवाब।

दी गई फोटो में जो चीज आपने मिस कर दी वो था कछुआ जो कि पीछे वाले पेड़ पर बैठा था। हालांकि, बता दें कछुए पेड़ों पर न तो चलते हैं और न ही पहुंच पाते हैं। तो इस तस्वीर में छिपा कछुआ ही फोटो ही सबसे बड़ी गलती था। 

यह भी देखें - 

Optical Illusion: निशानेबाजों सी तेज निगाह वाले ही ढूंढ़ पाएंगे 3 अन्तर, क्या आपमें हैं असली दम 
 

Brain Test: इस फोटो में त्रिभुजों की संख्या बताना बच्चों का खेल नहीं, जवाब देने में बड़े-बड़े विद्वानों ने भी मानी हार 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।