1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Eye Test: इन तस्वीरों में 3 अन्तर ढूंढ़ने के लिए चाहिए निशानेबाज सी नजर, क्या खोज पाएंगे आप

Eye Test: इन तस्वीरों में 3 अन्तर ढूंढ़ने के लिए चाहिए निशानेबाज सी नजर, क्या खोज पाएंगे आप

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 14, 2025 06:27 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 06:27 pm IST

Eye Test: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की ये दो फोटो काफी वायरल हो रही हैं। इन दोनों फोटोज को देखने के बाद आपको इनमें तीन अन्तर बताने हैं।

Optical Illusion, Optical Illusion Test, Optical Illusion Eye Test, Viral Optical Illusion, Brain Te- India TV Hindi
इन तस्वीरों में ढूंढ़ने हैं अन्तर। Image Source : PINTEREST

Eye Test: सोशल मीडिया चिट—चैट और स्क्रॉलिंग करते समय कई बार आपकी निगाह से कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन गुजरते होंगे। इन ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको कुछ अन्तर, नंबर या फिर शब्द ढूंढ़ने होते हैं। इस बार जो ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल हुआ है वो भी कुछ ऐसा ही है। इस फोटो में आपको तीन अन्तर खोजकर दिखाने हैं। गौर से देखेंगे तो आपको इस फोटो में एक बड़ा सा मेंढक दिखाई देगा जो कुछ पत्तियों पर लटककर बैठा हुआ है। इतना ही नहीं उसके आसपास कुछ मधुमक्खियां भी दिखाई दे रही हैं। दोनों फोटोज को देखने के बाद आपको इनमें तीन अन्तर बताने हैं जिनकी वजह से फोटो में अलग दिखाई दे रही है।

ऑप्टिकल इल्यूजन की विशेषताएं  

ऑप्टिकल इल्यूजन हमारी नजरों को धोखा देते हैं जिससे हम चीजों को वास्तविकता से अलग तरीके से देखते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन रंग, आकार और पैटर्न के प्रभाव से हो सकते हैं, जो हमारी दृश्य धारणा को प्रभावित भी करते हैं। विशेषताओं की बात करें तो ऑप्टिकल इल्यूजन हमें दृश्य धारणा और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इनका उपयोग कला और डिजाइन में किया जा सकता है, जैसे कि विज्ञापन, फैशन और आर्किटेक्चर में। बता दें कि, ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को तेज करने में मदद कर सकते हैं और हमें दृश्य धारणा और समस्या-समाधान क्षमताओं में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

क्या अब तक नहीं मिला जवाब 

उपर्युक्त फोटो को देखने के बाद आपको अब तक यदि जवाब नहीं मिला है तो हम आपकी मदद कर देते हैं। इस फोटो में छिपे तीनों अन्तर एकदम स्पष्ट हैं जिन्हें हम आपको दिखाते हैं। 

Optical Illusion, Optical Illusion Test, Optical Illusion Eye Test, Viral Optical Illusion, Brain Te
Image Source : PINTEREST ये रहा जवाब।

आपको लाल रंग के घेरे में तीनों अन्तर दिखाई दे रहे होंगे। 
यह भी देखें 

Optical Illusion: नेपाल के झुंड में कहां छिपा है बवाल, 10 सेकंड में ढूंढ़ लिया तो कहलाएंगे जीनियस
Brain Test: Jolly LLB की भीड़ में Dolly LLB ढूंढ़ने वाला कहलाएगा मास्टरमाइंड, मिलेंगे केवल 10 सेकेंड  
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।