1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नकली कमेंटेटर ने ऐसी कमेंट्री कि देख लोगों ने पकड़ा सिर, कहा- 'मैच के बाद में भंडारे का प्रोग्राम कहां पर है'

नकली कमेंटेटर ने ऐसी कमेंट्री कि देख लोगों ने पकड़ा सिर, कहा- 'मैच के बाद में भंडारे का प्रोग्राम कहां पर है'

 Published : Apr 11, 2023 04:11 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 04:11 pm IST

एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया है। हाल ही में भोजपुरी कमेंट्री की काफी तारीफ हुई थी।

viral commentary video- India TV Hindi
वायरल कॉमेंट्री वीडियो Image Source : INSTAGRAM/KAUSHAL AMANN

देश में इस समय IPL का माहौल चल रहा है। ऐसे में क्रिकेट फैन्स अपने-अपने अंदाज में खिलाड़ियों का सपोर्ट कर रहे हैं। इन सबके बीच आईपीएल पर अजीबोगरीब मीम्स भी बन रहे हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया है। हाल ही में भोजपुरी कमेंट्री की काफी तारीफ हुई थी। ऐसे में आपको इस कमेंट्री को सुनना चाहिए। एक वीडियो क्रिएटर ने बताया कि जब यूपी का कोई कमेंट्री करेगा तो कैसे करेगा?

युवक की कमेंट्री देख लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वीडियो बनाने वाले का कहना है कि हम बाम बहादुर यादव एकाना स्टेडियम से बोल रहे हैं। वह मजाकिया अंदाज में लोगों का स्वागत करते हैं और इसके बाद वह किसी को यहां थूकदान रखने को कहते हैं। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि वह गुटखा खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो क्रिकेटर बताता है कि स्टेडियम में क्या नहीं करना चाहिए। वहीं, क्रिएटर सबसे मजेदार सवाल पूछता है कि वॉर्नर की जाति कौन है? अब आप खूद देखिए कि इस वीडियो के माध्यम से युवक क्या-क्या कह रहा है। 

यूजर्स ने आखिर क्या कहा?
इस वीडियो को एक वीडियो क्रिएटर कौशल अमन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बम बहादुर यादव अच्छा नाम है। एक यूजर ने लिखा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मैं भी कमेंट करने आया था, लेकिन यहां आप सभी ने पहले ही मोर्चा सम्भाल लिया है, इसलिए मैं वापस जा रहा हूं। एक यूजर ने लिखा कि आप शानदार बोल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।