1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 4 लाख रुपए खर्च कर मनाई कुत्ते के बच्चों की छठी, सोहर गीत के साथ बजा DJ, घोड़ा भी नचाया गया

4 लाख रुपए खर्च कर मनाई कुत्ते के बच्चों की छठी, सोहर गीत के साथ बजा DJ, घोड़ा भी नचाया गया

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jan 06, 2025 11:16 pm IST,  Updated : Jan 06, 2025 11:16 pm IST

यूपी के फतेहपुर जिले से पशु प्रेम का एक अनूठा मामला सामने आया है। जहां एक किसान ने अपने पालतू डॉगी के बच्चों होने की खुशी में उनके लिए छठी के कार्यक्रम का आयोजन करवाया। इस कार्यक्रम में कुल 4 लाख रुपये खर्च किए गए।

डॉगी के बच्चे की मनाई गई छठी- India TV Hindi
डॉगी के बच्चे की मनाई गई छठी Image Source : SOCIAL MEDIA

अब तक तो आपने इंसानों के बच्चों की छठी मनाने के बारे में सुना था। लेकिन क्या आपने कभी किसी को जानवरों के बच्चों की छठी मनाते हुए देखा या सुना है? शायद ही आपने कभी सुना होगा। लेकिन ऐसा अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आया है। जहां एक पालतू कुतिया ने पहली बार 3 बच्चों को जन्म दिया। इस अवसर पर उसके मालिक ने उन बच्चों की धूमधाम से छठी मनाई। सैकड़ों लोगों को दावत के लिए निमंत्रण भेजा। घोड़ा बुलवाकर उन्हें नचवाया, DJ की धुन पर लोगों ने डांस किया और महिलाओं ने छठी की परंपरा के अनुसार सोहर भी गाए। अब इस अनोखे कार्यक्रम की चर्चा पूरे राज्य में हो रही है।

डॉगी के बच्चों की मनाई गई छठी

मामला धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावां गांव का है। जहां ग्रामीण आल्हा बाबा ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। बता दें कि आल्हा बाबा खेती किसानी का काम करते हैं। उन्होंने अपने यहां एक कुतिया पाल रखी है। जिसे वे प्यार से पपी कहते हैं। पपी ने हाल में ही पहली बार 3 बच्‍चों को जन्‍म दिया। जिसकी खुशी में आल्हा बाबा ने डॉगी के बच्‍चों के छठी का कार्यक्रम रख दिया। बीते रविवार की सुबह पूरे रीति-रिवाज के साथ कुत्तिया के बच्चों का छठी मनाया गया। 

200-300 ग्रामीणों को दावत पर बुलाया गया

कुतिया के बच्चों के छठी में आल्हा बाबा ने 200-300 ग्रामीणों को दावत पर भी बुलाया था। साथ ही डीजे और घोड़ा भी मंगाया गया था। DJ पर ग्रामीणों ने डांस कर पपी के बच्चों के लिए खूब खुशियां मनाई। इसके अलावा रस्म के अनुसार घोड़ा नचवाया गया और पपी के बच्चों के पांव में लाल रंग का महावर भी लगाया गया। साथ ही महिलाओं ने मंगल सोहर गीत गाकर इस कार्यक्रम में और भी चार चांद लगा दिए। आल्हा बाबा का ऐसा मानना है कि पपी उनके लिए बहुत भाग्यशाली है इसलिए उन्होंने 4 लाख रुपए खर्च कर उसके बच्चों की छठी के कार्यक्रम का आयोजन करवाया। 

ये भी पढ़ें:

Video: काफी तेज खोपड़ी की निकलीं दीदी! फटा नोट चलाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि सिर पकड़कर बैठ गया दुकानदार

जूकीपर पर चीते ने किया हमला, पीछे खड़े शख्स ने टांग पकड़ी और नचाकर फेंक दिया, बहादुरी का ये Video खूब हो रहा वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।