1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Father Of The Year: बच्चे के साथ लेटा हुआ था शख्स, स्कूटर गिरने पर बेटे को कुछ इस तरह बचाया, देखें ये Video

Father Of The Year: बच्चे के साथ लेटा हुआ था शख्स, स्कूटर गिरने पर बेटे को कुछ इस तरह बचाया, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 15, 2024 07:15 pm IST,  Updated : Jun 15, 2024 07:15 pm IST

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी उसकी जमकर तारीफ करेंगे। दरअसल, शख्स ने अपने बच्चे को बचाने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

स्कूटर पर बैठे पिता और पुत्र का वीडियो- India TV Hindi
स्कूटर पर बैठे पिता और पुत्र का वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

बाप का प्यार कुछ ऐसा होता है, जिसे शब्दों में हम बयां नहीं कर सकते। मान लीजिए अगर आप कोई घर हैं तो आपके पापा उस घर की छत हैं जो धूप, बारिश, ठंड जैसे हर मौसम से आपको बचाएंगे। पापा के रहते बच्चों को किसी बात की चिंता नहीं रहती। ऐसे ही लोग बड़े ताव से ये नहीं कह देते कि जानता है मेरा बाप कौन है? यानी कि कुल मिलाकर पाप वह इंसान हैं जो खुद के होते हुए अपने बच्चों पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने देते।

बेटे को गिरने से बचाने के लिए पिता ने किया कुछ ऐसा

कुछ ऐसे ही एक पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि पिता अपने बच्चे के साथ एक स्कूटर पर लेटा हुआ है। तभी स्कूटर का बैलेंस बिगड़ जाता है और पिता अपने बच्चे को बचाने के लिए स्कूटर से उठने की कोशिश करने लगता है। लेकिन तब तक स्कूटर गिर जाता है। ऐसे में शख्स खुद के होते हुए अपने बच्चे पर आंच कैसे आने देता। वह अपने बच्चे को गिरने से बचाने के लिए उसे एक हाथ से हवा में उठाए रहता है और खुद जमीन पर गिर जाता है लेकिन बच्चे को कुछ नहीं होने देता।

वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kemcho_gujrati नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने इसे देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसमें गलती भी उसी शख्स की थी जिसने स्कूटी को ऐसे खड़ा किया और ऊपर से बच्चे के साथ लेटा भी इस तरीके से है जिससे गिरने का चांस 100 प्रतिशत है। दूसरे ने लिखा- असल में ये होता है एक बाप का प्यार।

ये भी पढ़ें:

पुष्पा 2 के रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट बच्ची का डांस, Video देख रश्मिका मंदाना ने भी किया रिएक्ट

जिस स्कैमर ने लूटे 11 लाख रुपए, दुखभरी दास्तान सुनकर महिला उसी को दे बैठी अपना दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।