1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील बनाने के लिए गाड़ी की रूफ टॉप खोलकर रिवॉल्वर से की फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

रील बनाने के लिए गाड़ी की रूफ टॉप खोलकर रिवॉल्वर से की फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 21, 2023 11:48 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 06:22 am IST

एसीपी आलोक दुबे ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये सोमवार को एक वीडियो मिली। इस वीडियो में कार के अंदर चार युवक बैठे हुए थे और वे रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर रहे थे।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।- India TV Hindi
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। Image Source : SOCIAL MEDIA

गाजियाबाद पुलिस ने कार की रूफ टॉप खोलकर रिवॉल्वर से फायरिंग करते हुए रील बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर डालने वाले तीन लड़कों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनकी क्रेटा कार और रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है। हथियार लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी रिपोर्ट बनाई जा रही है। एसीपी आलोक दुबे ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये सोमवार को एक वीडियो मिली। इस वीडियो में कार के अंदर चार युवक बैठे हुए थे और वे रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर रहे थे। नंदग्राम थाना पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान की और तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये वीडियो राजनगर एक्सटेंशन इलाके में बनाई गई थी। इनकी पहचान उत्कर्ष त्यागी, अर्जुन और सौरभ के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि कार उत्कर्ष के पिता और रिवॉल्वर चाचा की है। कार व रिवॉल्वर को जब्त कर लिया है। चौथे आरोपी का नाम साहिल है। उत्कर्ष ने बताया कि फिलहाल साहिल एक एक्सीडेंट में घायल है और अस्पताल में इलाज करा रहा है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

दुनिया के इन YouTubers के पास है सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स, देखें TOP 10 List

शख्स को डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की से मिलने के बाद जान पर बन आई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।