1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Flying Sofa Video: हवा में सैकड़ों फीट उपर चिड़िया की तरह उड़ने लगा सोफा, वीडियो देख हो जाएंगे दंग

Flying Sofa Video: हवा में सैकड़ों फीट उपर चिड़िया की तरह उड़ने लगा सोफा, वीडियो देख हो जाएंगे दंग

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 21, 2023 01:17 pm IST,  Updated : May 21, 2023 01:17 pm IST

इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सोफा हवा में उड़ रहा है। यह सोफा हवा में इतना उपर कैसे उड़ रहा है यह आपको हम इस खबर में बताएंगे।

Flying Sofa omg Video sofa flying in sky during windstorm viral video on social media- India TV Hindi
हवा में सैकड़ों फीट उपर चिड़िया की तरह उड़ने लगा सोफा Image Source : @IANBREMMER नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर

Flying Sofa Video: सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो रोजाना वायरल होते रहते हैं। इंस्टाग्राम रील्स ने तो वीडियो के नए दौर की शुरुआत कर दी है। ऐसे में घर बैठे हमें एक तरफ जहां ज्ञान से भरी कई वीडियो देखने को मिलती है। इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सोफा हवा में उड़ रहा है। यह सोफा हवा में इतना उपर कैसे उड़ रहा है यह आपको हम इस खबर में बताएंगे। लेकिन आप जब इस वीडियो को देखेंगे को तो आपको लगेगा कि यह कोई चिड़िया है लेकिन जैसे जैसे सोफा कैमरे के नजदीक आता है तो पता चलता है कि यह तो सोफा है।

हवा में उड़ने लगा सोफा

यह वीडियो तुर्की की राजधानी अंकारा से सामने आई है। वही तुर्की जिसके शहर तुर्किये ने भीषण भूकंप का कुछ दिनों पहले सामना किया था जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोफा हवा में कागज की तरह उड़ रहा है और जिसमें भी इस  वीडियो को देखा है वह इस घटना पर यकीन नहीं कर पा रहा है। इस वीडियो को @ianbremmer नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 17 मई की है। 

भयंकर है वीडियो

दरअसल अंकारा से सामने आया यह वीडियो एक तूफान के दौरान का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज हवाएं चल रही हैं जिसकी चपेट में एक सोफा आ गया है जो हवा में पक्षी की तरह उड़ रहा है। किसी ने तुरंत इस घटना को अपने कैमरे से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने लिखा अंकारा में भयंकर तूफान। इस तूफान में खिड़की-दरवाजे तक उड़ गए। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह यकीन नहीं कर पा रहा है कि आखिर ऐसा संभव कैसे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।