Viral Video: विदेशी पर्यटकों को भारतीय ट्रेन यात्राएं उनकी विविधता, किफायती किराये और चलते-फिरते चाय-नाश्ता की सुविधाओं के कारण बेहद पसंद आती हैं। आरामदायक AC स्लीपर क्लास, शानदार परिदृश्य, और सहयात्रियों से बातचीत उन्हें एक जीवंत सामाजिक अनुभव प्रदान करते हैं। यह यात्रा का एक सस्ता और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध विकल्प माना जाता है। हाल ही में शुरू हुई देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफर भी देशी-विदेशी लोगों को पसंद आ रहा है। इसी कड़ी में एक विदेशी महिला यात्री का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने कामाख्या और हावड़ा के बीच इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू हुई पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में अपने सफर का अनुभव शेयर किया है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर annu.sia नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को 'फॉरेनर पीओवी: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन' शीर्षक के साथ शेयर किया गया है। वीडियो में ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर अनुषा ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई इस अत्याधुनिक ट्रेन से वह बेहद प्रभावित हुईं। वे बोलीं कि, 'यह गुवाहाटी से कोलकाता जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है। मैं आज पहले ही दिन इसमें सफर कर रही हूं। ऐसा लग रहा है जैसे पूरे देश ने आज ही यात्रा करने का फैसला किया हो।' अनुषा ने ट्रेन के शानदार बाहरी लुक और स्वचालित कांच के दरवाजों की ओर इशारा करते हुए कहा। अनुषा ने कहा, 'वंदे भारत स्लीपर किसी आम ट्रेन जैसा नहीं लगती।' उन्होंने इसके चमकदार इंटीरियर, आरामदायक सीटों और अच्छे खाने की तारीफ की। उन्होंने आगे कहा कि अगर यह सेवा भारत में यात्रा के भविष्य को परिभाषित करती है, तो वह इससे बेहद प्रभावित हैं। कैप्शल में वे लिखती हैं कि, 'उद्घाटन के दिन असम के गुवाहाटी से कोलकाता तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पहली बार सफर किया और सच कहूं तो मैं बहुत प्रभावित हुई।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को अब तक 110,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया यूजर्स ने भारत का सकारात्मक पक्ष दिखाने के लिए उस विदेशी की सराहना की थी। एक यूजर ने लिखा कि, 'वाह, ये तो बहुत साफ है और यूरोप की ट्रेनों जैसी दिखती है। उम्मीद है कि ये स्वच्छता बनाए रखेंगे।' दूसरे ने लिखा, 'सरकार में सुधार हुआ है, उम्मीद है कि अब जनता में भी सुधार होगा।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, '280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली वंदे भारत 4.0 और 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली अगली पीढ़ी की हाई-स्पीड ट्रेन के साथ-साथ 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन के साथ भविष्य और भी शानदार है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'मैं एक से तीन महीने बाद समीक्षा देखना चाहता हूं। मैं देखना चाहता हूं कि मेरे साथी भारतीय इस ट्रेन के साथ कैसा व्यवहार करते हैं। सरकार ने अपना काम कर दिया है, अब हमारी बारी है कि हम कुछ शालीनता बनाए रखें।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video: भारत आकर धन्य हो गई ये अफ्रीकी स्टूडेंट, एक्सपीरिएंस शेयर कर कहा- 'इस जगह ने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाया'
फ्लाइट में पैदा हुआ बच्चा किस देश का नागरिक होगा, नियम नहीं जाना तो जरूर पछताएंगे; ये रही पूरी डिटेल