1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैसे-कैसे लोग हैं यार! गिफ्ट लिए बिना पार्टी में पहुंचे दोस्त, उसके बाद जो किया देखकर हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल Video

कैसे-कैसे लोग हैं यार! गिफ्ट लिए बिना पार्टी में पहुंचे दोस्त, उसके बाद जो किया देखकर हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 19, 2024 08:05 pm IST,  Updated : Feb 19, 2024 08:05 pm IST

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, किसी बच्ची के बर्थडे पार्टी का मालूम होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जुगाड़ करके दोस्तों ने पार्टी में गिफ्ट दिया है।

जुगाड़ करके दिया गिफ्ट- India TV Hindi
जुगाड़ करके दिया गिफ्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान अपनी हंसी नहीं रोक पाता है। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दोस्त एक पार्टी में शामिल हुए हैं। मगर उनके पास देने के लिए कोई गिफ्ट नहीं है। इसके बाद उन्होंने गिफ्ट देने के लिए अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और थोड़ी ही देर में एक खूबसूरत गिफ्ट का इंतजाम कर लिया है। वीडियो देखकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा।

कैसे किया गिफ्ट का जुगाड़?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप भी कहेंगे, 'गजब टोपीबाज आदमी हैं।' दरअसल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक पार्टी में पहुंचे हैं मगर उनके पास देने के लिए कोई गिफ्ट नहीं है। तो उन्होंने अपना दिमाग चलाया और वे उस हॉल की दीवार पर टंगे एक पेंटिंग को उतार लेते हैं। इसके बाद वो सभी दोस्त उसी पेंटिंग को गिफ्ट के तौर पर दे देते हैं। उसके कुछ देर बाद वो उस पेंटिंग को उठाकर फिर से दीवार पर लगा देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने किया रिएक्ट

 
इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के पेज ने 'मॉर्डन सॉल्यूशन' लिखकर शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 70 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आईडिया देने के लिए शुक्रिया, मैं ऐसा ही करूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर हर कोई ऐसा करना शुरू कर देगा तो होटल और बैंक्वेट वाले इसके लिए पैसा लेने लगेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- सही है गिफ्ट दे भी दिया और नहीं भी दिया।

ये भी पढ़ें-

जयमाला के समय दुल्हन ने उंगली दिखाकर दूल्हे को झुकाया, Video देखकर लोग कर रहे हैं रिएक्ट

एक Dance वीडियो के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आया लड़कों का ग्रुप, Video जमकर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।