1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक Dance वीडियो के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आया लड़कों का ग्रुप, Video जमकर हो रहा है वायरल

एक Dance वीडियो के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आया लड़कों का ग्रुप, Video जमकर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 19, 2024 06:16 pm IST,  Updated : Feb 19, 2024 06:16 pm IST

सोशल मीडिया पर लड़कों के एक ग्रुप का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यह लड़के रेलवे स्टेशन पर रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद लोगों ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

स्टेशन पर डांस करते हुए लड़के- India TV Hindi
स्टेशन पर डांस करते हुए लड़के Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया आज के समय में फेमस होने का सबसे आसान तरीका बन गया है। लोगों को लगता है कि यहां पर बस रील्स बनाकर अपलोड कर दो, वायरल हो जाएंगे। मगर शायद लोग ये नहीं जानते की आज की जनता काफी बदल गई है। लोग एक तरफ जहां अच्चे कंटेंट की कद्र करते हैं वहीं बेकार कंटेंट की जमकर बेइज्जती भी करते हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर आपने देखे होंगे जिसमें लोग लड़कियों के कंटेंट की बेइज्जती करते दिखाई दिए होंगे। मगर इस बार लड़कों की बारी आई है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में लड़कों के एक ग्रुप ने रेलवे स्टेशन पर रील बनाकर अप्लोड कर दिया। वीडियो वायरल हुआ पर लोगों को इनका कंटेंट पसंद नहीं आया और लोगों ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चार लड़के जमीन पर सिर झुकाए बैठे हैं और गमछे को दुपट्टे की तरह ओढ़ लिया है। इसके बाद 'मुझे रूप ने कहीं का नहीं छोड़ा' गाना बजना शुरू होता है और ये लड़के डांस करने लगते हैं। आप देख  सकते हैं कि प्लेटफॉर्म पर पीछे कुछ लोग खड़ें हैं जो यह सब देख रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने इस तरह किया ट्रोल

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में यूजर ने लिखा, 'तुम सब ने स्टेशन को भई नहीं छोड़ा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 67 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- काम नचनियों का और नौकरी चाहिए सरकारी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये है हमारे देश की भावी पीढ़ी, अब ये ही देश बनायेंगे और बचाएंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये नया ट्रेंड तो मजाक हो गया है।

ये भी पढ़ें-

अरे! इन भाईसाहब ने तो हद ही कर दी, एक बाइक पर बैठाए इतने लोग कि देखने वाला भी डर गया

Creativity हो तो ऐसी! शख्स ने Boeing 737 को बदलकर बनाया अपना Villa, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।